
ईवी चार्जिंग से जुड़ी कंपनी के शेयर खरीदने की लूट, सोनू सूद से जुड़ा कनेक्शन, ₹125 पर आया भाव
यह सहयोग कंपनी की ग्रीन एनर्जी और सतत विकास की दृष्टि को और मजबूत करेगा। सोनू सूद की छवि एक प्रेरणादायक, जिम्मेदार और सामाजिक रूप से जागरूक व्यक्तित्व की है, जो सर्वोटेक के स्वच्छ ऊर्जा अभियान को नई पहचान दिलाने में मदद करेगी।
Servotech Renewable Power System Ltd: भारत की रिन्यूएबल एनर्जी और ईवी चार्जिंग तकनीक की प्रमुख कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर आज गुरुवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज एनएसई पर लगभग 2% चढ़ गए थे और 125.50 रुपये पर आ गए। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक ऐलान है। दरअसल, कंपनी ने बॉलीवुड एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। इसके बाद से शेयरों में तेजी देखी जा रही है। बता दें कि कंपनी के शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 196.98 रुपये और 52 वीक लो प्राइस 97.55 रुपये है। इसका मार्केट कैप 2,814.71 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने क्या कहा
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस साझेदारी के तहत सोनू सूद सर्वोटेक के ब्रांड फिल्मों, डिजिटल अभियानों और 360-डिग्री मार्केटिंग कैंपेन में नजर आएंगे। वे कंपनी के मिशन 'हरित उत्पादन करें, हरित जीवन जिएं' को देश और दुनिया तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
सर्वोटेक के अनुसार, यह सहयोग कंपनी की ग्रीन एनर्जी और सतत विकास की दृष्टि को और मजबूत करेगा। सोनू सूद की छवि एक प्रेरणादायक, जिम्मेदार और सामाजिक रूप से जागरूक व्यक्तित्व की है, जो सर्वोटेक के स्वच्छ ऊर्जा अभियान को नई पहचान दिलाने में मदद करेगी।
कंपनी का कारोबार
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम्स भारत में सौर ऊर्जा, ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण अनुकूल तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। कंपनी का लक्ष्य भारत को वैश्विक स्तर पर स्वच्छ और हरित ऊर्जा का केंद्र बनाना है।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



