ग्रीन स्टॉक को लेकर आई है बड़ी खबर, 5 साल में दिया 4800% का रिटर्न, कीमत 200 रुपये से कम
- सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम (Servotech Renewable Power System) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी को “System and Method for Peak Shaving” के इनोवेशन के लिए पेटेंट मिला है। कंपनी को इंडियन पेटेंट ऑफिस से यह मिला है।

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम (Servotech Renewable Power System) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी को “System and Method for Peak Shaving” के इनोवेशन के लिए पेटेंट मिला है। कंपनी को इंडियन पेटेंट ऑफिस से यह मिला है। इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिली है। एनएसई में स्टॉक 2 प्रतिशत की उछाल के बाद 128.38 रुपये के लेवल तक पहुंच गया। हालांकि, बाजार के बंद होने के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 1.03 प्रतिशत की गिरावट के बाद 122.25 रुपये के लेवल पर था। बता दें, बीते कुछ सालों के दौरान सर्वोटेक रिन्यूएबल एनर्जी के शेयरों में धुंआधार उछाल देखने को मिली है।
कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि यह पैरेंट फाइल करने की 20 साल तक के लिए रहेगा। बता दें, सर्वोटेक रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 4800 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
सर्वोटेक रिन्यूएबल का तीसरी तिमाही में कैसा प्रदर्शन कैसा रहा?
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 8 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का रेवन्यू अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 216.83 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 52.20 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, एनएसई में लिस्टेड यह कंपनी ईवी चार्जर, सोलर प्रोडक्टस और एनर्जी सेविंग लाइटिंग सॉल्यूशंस देती है।
बीते एक साल में Servotech Renewable Power System के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत चढ़ा है। हालांकि, 6 महीने के दौरान स्टॉक का भाव 33 प्रतिशत गिरा है। इसके बाद भी एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 57 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 205.40 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 75.50 रुपये है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


