

सोमवार को सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम (Servotech Renewable Power System) के शेयर फोकस में रहेंगे। कंपनी ने पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी Rhine Solar Ltd में 27 प्रतिशत हिस्सा खरीदा है। इसके लिए कंपनी ने 12.15 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। बता दें, शुक्रवार को मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक एनएसई में 3.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 138.79 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।
Rhine Solar Ltd दिल्ली की एक कंपनी है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने 950106 शेयर Rhine Solar Ltd के खरीदे हैं। इसके लिए कंपनी ने 127.88 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 121499555.28 रुपये का भुगतान किया है। इस अधिग्रहण की प्रक्रिया को 90 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
यह कंपनी सोलर पैनल्स, सोलर लैम्प्स, सोलर लाइट्स, सोलर कुकर, सोलर होम लाइट, सोलर स्ट्रीट लाइन, सोलर वारट इरिगेशन सिस्टम में डील करती है। कंपनी का टर्न ओवर वित्त वर्ष 2025 के दौरान 82.41 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2024 में इस कंपनी का टर्न ओवर 60.01 करोड़ रुपये रहा था। Rhine Solar Ltd की उत्पादन क्षमता 100 मेगावाट की है। कंपनी इसे अगले साल तक 600 मेगावाट तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
पिछले एक महीने में इस कंपनी ने 10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, इसके बाद भी 6 महीने से कंपनी के शेयरों को होल्ड रखने वाले निवेशकों के शेयरों का भाव 14 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बता दें, बीते एक साल में सर्वोटेक रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 56 प्रतिशत की तेजी आई है।
कंपनी का 52 वीक हाई 205.40 रुपये और 52 वीक लो लेवल 84.88 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3120 करोड़ रुपये का है। बता दें, कंपनी एनएसई में लिस्टेड है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।