सोलर कंपनी को रेलवे से मिला ऑर्डर, 130 रुपये के पार पहुंचे शेयर, 5100% से ज्यादा की आ चुकी है तेजी
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर 6% से ज्यादा चढ़कर 133.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। सोलर पावर कंपनी के शेयरों में यह तेजी एक ऑर्डर मिलने से आई है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे से 7.3 मेगावॉट का ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर ऑर्डर मिला है।

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर बुधवार को NSE में 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 133.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। सोलर पावर इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों में यह तेजी एक ऑर्डर मिलने की वजह से आई है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे, जयपुर डिवीजन से 7.3 मेगावॉट का ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर ऑर्डर मिला है। पिछले 4 साल से कम में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयरों में 5100 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
28.84 करोड़ रुपये है इस ऑर्डर की वैल्यू
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर ने घोषणा की है कि उसे 7.3 मेगावॉट का रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट की टोटल वैल्यू 28.84 करोड़ रुपये है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर, इस प्रोजेक्ट के पूरे क्रियान्वयन को देखेगी, जिसमें डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशंस, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। इस कॉन्ट्रैक्ट को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) इश्यू किए जाने से 6 महीने के भीतर पूरा किया जाना है।
5100% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर (Servotech Renewable Power) के शेयर 4 साल से कम में 5100 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर 3 सितंबर 2021 को 2.52 रुपये पर थे। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर 20 अगस्त 2025 को 133.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 3 साल में सोलर पावर कंपनी के शेयरों में 1985 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 205.40 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 97.55 रुपये है।
पहली तिमाही में कंपनी को 4.55 करोड़ रुपये का मुनाफा
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 4.55 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले सोलर पावर कंपनी का प्रॉफिट 1.4 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 4.48 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर का रेवेन्यू सालाना आधार पर 21.9 पर्सेंट बढ़कर 136.74 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 112.2 करोड़ रुपये था।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें

