2.52 रुपये से ₹100 के पार पहुंचा यह शेयर, कंपनी ने 2 बार बांटे शेयर, अब 400 करोड़ रुपये का MoU
मुख्य बातें
- सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर पिछले 5 साल से कम में 3900% से अधिक उछल गए हैं
- सर्वोटेक पावर के शेयर इस अवधि में 2.52 रुपये से बढ़कर 100 रुपये के पार जा पहुंचे हैं

सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस बिजनेस से जुड़ी कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयरों ने 5 साल से कम में ही शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयरों ने इस अवधि में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 3900 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयरों में मंगलवार 2 जून को भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 3 पर्सेंट के उछाल के साथ 101.25 रुपये पर बंद हुए हैं। इस मल्टीबैगर कंपनी ने हरियाणा सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोशन सेंटर (HEPC) के साथ एक समझौते (MoU) पर दस्तखत किए हैं।
2.52 रुपये से 100 के पार सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर एक समय पेनी स्टॉक रहे हैं। कंपनी के शेयर 3 सितंबर 2021 को 2.52 रुपये पर थे। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर मंगलवार को 101.25 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 5 साल से कम में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयरों में 3917 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। पिछले 4 साल में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर 1393 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले 3 साल में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयरों में 71 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 168.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 57.51 रुपये है।
2 बार अपने शेयरों का बंटवारा भी कर चुकी है कंपनी
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम दो बार अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर ने फरवरी 2023 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने जुलाई 2023 में फिर अपने शेयर का बंटवारा किया। कंपनी ने तब अपने शेयरों को 2 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा।
हरियाणा सरकार के साथ हुए MoU के डीटेल्स
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम, हरियाणा सरकार के साथ हुए एमओयू (MoU) के तहत 400 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से राज्य में अपने मैन्युफैक्चरिंग और वेयरहाउसिंग ऑपरेशंस का विस्तार करेगी। इस निवेश से करीब 500 लोगों को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 के ऑफिशियल लॉन्च पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में इस एमओयू पर दस्तखत हुए।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


