

सोलर सॉल्यूशंस बनाने वाली दिग्गज कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर ने घोषणा की है कि उसे मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, डिपार्टमेंट ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी से करीब 16 मेगावॉट ग्रिड-कनेक्टेड सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट मिला है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर मंगलवार 24 जून 2025 को 7 पर्सेंट के उछाल के साथ 147.95 रुपये पर बंद हुए हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क का भी कंपनी से कनेक्शन है। एरोल मस्क पिछले दिनों ही कंपनी से जुड़े हैं। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर ने एरोल मस्क को अपने ग्लोबल एडवायजरी बोर्ड में नियुक्त किया है। एरोल मस्क जून के पहले हफ्ते में भारत दौरे पर भी आए थे।
करीब 60 करोड़ रुपये का है ऑर्डर
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर को मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड से मिले ऑर्डर की वैल्यू करीब 60 करोड़ रुपये है। इस ऑर्डर को 5 महीने में पूरा किया जाना है। एग्रीमेंट की शर्तों के तहत सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर इस अहम प्रोजेक्ट के इंड-टू-इंड क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार होगी। इस प्रोजेक्ट में 1KW से लेकर 500 KW इंडीविजुअल कैपेसिटीज के साथ ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर सिस्टम्स के डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग का काम शामिल है।
4 साल से कम में 5771% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर पिछले चार साल से भी कम में 5771 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 3 सितंबर 2021 को 2.52 रुपये पर थे। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर 24 जून 2025 को 147.95 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले तीन साल में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयरों में 2233 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 63 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 205.40 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 86.10 रुपये है।
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।