
नए कारोबार में एंट्री करने जा रही यह कंपनी, कल फोकस में रहेंगे शेयर, ₹78 है दाम
कंपनी के शेयर आज सोमवार को 78.60 रुपये पर बंद हुए। इसमें 2 पर्सेंट तक की गिरावट थी। अब कल मंगलवार को शेयर फोकस में रह सकते हैं। बता दें कि 2020 से 2024 तक स्टॉक ने जबरदस्त तेजी दिखाई थी और इन सालों में मिलाकर 22,000% से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को मिला था।
Servotech Renewable Power System Share: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने अपनी क्लीन एनर्जी यात्रा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। कंपनी ने अब इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री कर ली है। अपने सालाना फ्लैगशिप इवेंट SUNKALP में सर्वोटेक ने SULTAN नाम की नई लिथियम-आयन बैटरी और Zest नाम का खास बैटरी चार्जर लॉन्च किया। अब तक EV चार्जर, सोलर प्रोडक्ट्स और पावर बैकअप सॉल्यूशंस के लिए पहचानी जाने वाली यह कंपनी अब ई-रिक्शा, ई-ऑटो और ई-कार्गो जैसे वाहनों के लिए सीधे समाधान देगी। इसे कंपनी के क्लीन मोबिलिटी पोर्टफोलियो का बड़ा विस्तार माना जा रहा है। कंपनी के शेयर आज सोमवार को 78.60 रुपये पर बंद हुए। इसमें 2 पर्सेंट तक की गिरावट थी। अब कल मंगलवार को शेयर फोकस में रह सकते हैं। बता दें कि 2020 से 2024 तक स्टॉक ने जबरदस्त तेजी दिखाई थी और इन सालों में मिलाकर 22,000% से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को मिला था।
क्या है डिटेल
कंपनी के मुताबिक, SULTAN लिथियम-आयन बैटरी दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी – 51.2V/105Ah और 64V/105Ah। यह बैटरी खासतौर पर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के लिए डिजाइन की गई है। इसमें LFP (Lithium Iron Phosphate) केमिस्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बैटरी हल्की बनती है, सेफ्टी बेहतर होती है और वाहन की पेलोड कैपेसिटी भी बढ़ती है। वहीं Zest चार्जर को इस तरह तैयार किया गया है कि चार्जिंग टाइम कम हो, बैटरी की लाइफ बढ़े और गाड़ियों का अपटाइम बेहतर रहे। यह चार्जर थ्री-व्हीलर OEMs, डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इसके साथ ही सर्वोटेक ने Voltie नाम का अपना नया 2 kW ऑन-ग्रिड सोलर इन्वर्टर भी पेश किया है। यह इन्वर्टर घरों और छोटे कमर्शियल यूज के लिए बनाया गया है। कंपनी का मानना है कि इससे उसके रिन्यूएबल एनर्जी प्रोडक्ट्स और मजबूत होंगे। भारत में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी वजह है शहरीकरण, लास्ट-माइल डिलीवरी की बढ़ती जरूरत और सरकार की तरफ से मिलने वाले प्रोत्साहन। ऐसे में सर्वोटेक का यह कदम भविष्य की मांग को ध्यान में रखकर उठाया गया बताया जा रहा है।
शेयरों के हाल
हालांकि, बिजनेस विस्तार की खबर के बावजूद सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर के शेयर दबाव में बने हुए हैं। जून से अब तक शेयर अपने हालिया ऊंचे स्तर से करीब 53% टूट चुके हैं। मौजूदा महीने में भी इसमें करीब 1.5% की गिरावट दर्ज की गई है। साल 2025 शेयर के लिए काफी खराब रहा और यह साल के अंत तक 52% से ज्यादा टूट गया, जो पिछले पांच सालों में सबसे बड़ी सालाना गिरावट है। हालांकि लंबी अवधि की बात करें तो तस्वीर अब भी मजबूत दिखती है, क्योंकि शेयर ने पिछले 5 साल में करीब 3500% का रिटर्न दिया है।





