2.52 रुपये से 120 रुपये के पार यह छोटकू शेयर, कंपनी को मिला सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट

Mar 26, 2025 03:33 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

  • सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम को सोलर रूफटॉप ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया है कि उसे यह ऑर्डर नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे से मिला है। यह ऑर्डर करीब 2 मेगावॉट का है। पांच साल से कम में कंपनी के शेयर 4700% से ज्यादा उछल गए हैं।

2.52 रुपये से 120 रुपये के पार यह छोटकू शेयर, कंपनी को मिला सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट

Penny Stock: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड (पहले का नाम सर्वोटेक पावर सिस्टम्स) के शेयरों ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर पांच साल से भी कम में 4700 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने घोषणा की है कि उसे पहला सोलर रूफटॉप ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया है कि उसे यह ऑर्डर नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, लखनऊ डिवीजन से मिला है। यह सोलर रूफटॉप ऑर्डर करीब 2 मेगावॉट का है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर्स और सोलर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी है।

4700% से ज्यादा उछल गए हैं सर्वोटेक रिन्यूएबल के शेयर
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के शेयर पांच साल से भी कम में 4724 पर्सेंट चढ़ गए हैं। इस स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 3 सितंबर 2021 को 2.52 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर बुधवार 26 मार्च 2025 को 121.57 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 205.40 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 75.50 रुपये है। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम का मार्केट कैप 2715 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

तीन साल में 1221% चढ़ गए हैं सर्वोटेक रिन्यूएबल के शेयर
सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के शेयर पिछले 3 साल में 1221 पर्सेंट उछल गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 25 मार्च 2022 को 9.18 रुपये पर थे। सर्वोटेक रिन्यूएबल के शेयर 26 मार्च 2025 को 121.57 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले दो साल में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयरों में 540 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 24 मार्च 2023 को 19 रुपये पर थे। सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम के शेयर बुधवार 26 मार्च 2025 को 121.57 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 49 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,