Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़serious fraud investigation office probes indusind bank for 1960 crore rs accounting discrepancies
इंडसइंड बैंक की बढ़ी मुश्किलें, SFIO ने शुरू की डेरिवेटिव डील्स की जांच

इंडसइंड बैंक की बढ़ी मुश्किलें, SFIO ने शुरू की डेरिवेटिव डील्स की जांच

संक्षेप:

निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक ने पिछले महीने डेरिवेटिव सौदों में लेखांकन संबंधी गड़बड़ियों की सूचना दी। इसका अनुमान है कि दिसंबर, 2024 तक बैंक की कुल संपत्ति पर लगभग 2.35 प्रतिशत का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

Dec 24, 2025 07:50 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सफेदपोश अपराधों की जांच करने वाली एजेंसी गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) ने इंडसइंड बैंक के डेरिवेटिव डील्स में ऑडिटिंग संबंधी गड़बड़ियों की जांच शुरू कर दी है। इससे बैंक को 1960 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक बैंक को SFIO से 23 दिसंबर, 2025 को एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 212 के तहत इंडसइंड बैंक के मामलों की जांच के संबंध में प्रासंगिक जानकारी मांगी गई है। बता दें कि कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 212 केंद्र सरकार को SFIO को जटिल कंपनी धोखाधड़ी जांच सौंपने का अधिकार देती है। इससे रिपोर्टों, विशेष प्रस्तावों, जनहित या सरकारी अनुरोधों के आधार पर जांच की जा सकती है और SFIO को वित्तीय गड़बड़ी की जांच करने के लिए व्यापक शक्तियां प्राप्त होती हैं।

SFIO को जानकारी देने को कहा गया था

इंडसइंड बैंक ने 18 दिसंबर को एक बयान जारी किया था। इसके मुताबिक कॉमर्शियल बैंकों (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों सहित) और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों में फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट पर आरबीआई के 15 जुलाई 2024 के मास्टर दिशानिर्देशों में यह अनिवार्य किया गया है कि केंद्रीय बैंक को रिपोर्ट की गई एक करोड़ रुपये या उससे अधिक की राशि से संबंधित किसी भी धोखाधड़ी की रिपोर्ट कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत SFIO को भी दी जानी चाहिए। बैंक ने कहा कि आंतरिक डेरिवेटिव कारोबार के ऑडिटिंग, बैंक के अन्य परिसंपत्तियों और देनदारियों खातों में कुछ अप्रमाणित शेष राशियों और छोटी राशि के कर्ज (माइक्रोफाइनेंस) पर ब्याज आय/शुल्क आय से संबंधित मामलों की रिपोर्ट दो जून, 2025 को एसएफआईओ को दी गई थी।

1960 करोड़ रुपये का अकाउंटिंग प्रभाव

एक्सटर्नल ऑडिटर ने अप्रैल में डेरिवेटिव पोर्टफोलियो (फ्यूचर एंड ऑप्शन कारोबार) में ऑडिटिंग संबंधी विसंगतियों के कारण 31 मार्च, 2025 तक लाभ और हानि पर संचयी प्रतिकूल अकाउंटिंग प्रभाव 1960 करोड़ रुपये बताया था। इंडसइंड बैंक ने 15 अप्रैल को एक अन्य बाहरी एजेंसी की रिपोर्ट का खुलासा किया। इसमें कहा गया था कि डेरिवेटिव कारोबार में अकाउंटिंग चूक के कारण इसकी संपत्ति पर 1,979 करोड़ रुपये का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बैंक ने डेरिवेटिव सौदों से संबंधित विसंगतियों के कारण दिसंबर, 2024 तक अपनी संपत्ति पर 2.27 प्रतिशत का प्रतिकूल प्रभाव आंका है। निजी क्षेत्र के बैंक ने पिछले महीने डेरिवेटिव सौदों में लेखांकन संबंधी गड़बड़ियों की सूचना दी। इसका अनुमान है कि दिसंबर, 2024 तक बैंक की कुल संपत्ति पर लगभग 2.35 प्रतिशत का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;