Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़sensex nifty rise during muhurat trending for the 8th consecutive year find out who it was auspicious for
लगातार 8वें साल मुहूर्त ट्रेंडिंग के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, जानें किसके लिए रही शुभ

लगातार 8वें साल मुहूर्त ट्रेंडिंग के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, जानें किसके लिए रही शुभ

संक्षेप: सेंसेक्स 62.97 अंक या 0.07 प्रतिशत चढ़कर 84,426.34 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 84,665.44 अंक के उच्चस्तर तक गया और 84,286.40 अंक के निचले स्तर तक आया। निफ्टी 25.45 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,868.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 25 शेयर गिरावट के साथ जबकि 24 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

Wed, 22 Oct 2025 08:48 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

घरेलू शेयर बाजारों में नए संवत वर्ष 2082 की शुरुआत सकारात्मक रही। मंगलवार को एक घंटे के ‘विशेष मुहूर्त’ कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। यह लगातार आठवां मौका है, जब मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजारों में बढ़त दर्ज की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विशर्ष मुहूर्त सत्र का आयोजन मंगलवार दोपहर पौने दो बजे से पौने तीन तक किया गया। इस दौरान सेंसेक्स 62.97 अंक या 0.07 प्रतिशत चढ़कर 84,426.34 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 84,665.44 अंक के उच्चस्तर तक गया और 84,286.40 अंक के निचले स्तर तक आया। निफ्टी 25.45 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,868.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 25 शेयर गिरावट के साथ जबकि 24 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एक शेयर अपरिवर्तित रहा।

इनके लिए शुभ रही मुहूर्त ट्रेडिंग

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे अधिक 1.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके बाद एक्सिस बैंक में 0.80 प्रतिशत, इन्फोसिस में 0.72 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.60 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 0.55 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 0.53 प्रतिशत और टाटा स्टील में 0.52 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

इनके लिए अशुभ रही मुहूर्त ट्रेडिंग

दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी इंडिया, ट्रेंट लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

मुहूर्त कारोबार का पिछले 10 वर्षों का इतिहास

पिछले 10 साल के इतिहास को देखें तो निफ्टी-50 ‘मुहूर्त कारोबार’ में आठ बार बढ़ा है और केवल दो बार गिरा है। 2024 की दीवाली के मुहूर्त सत्र में निफ्टी 99 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 24,304.35 पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स भी सिर्फ दो बार 2016 और 2017 में गिरकर बंद हुआ थाी। वर्ष 2017 के बाद से इसमें लगातार उछाल आया। सबसे बेहतर प्रदर्शन 2022 के मुहूर्त सत्र के दौरान रहा।

क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग

शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा कई सालों से चली आ रही है। दीवाली के दिन वैसे शेयर बाजार में छुट्टी रहती है लेकिन शगुन के तौर पर खास कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए खोला जाता है। इस दौरान एक घंटे के लिए शेयर बाजार खुलता है, जिसमें निवेशक शेयर खरीद-बेच सकते हैं। शेयर बाजार के निवेशकों के लिए दीवाली अगले संवत की शुरुआत है।

निवेशकों के लिए खास

निवेशक मुहूर्त सत्र को अपने पोर्टफोलियो में समृद्धि और सफलता लाने के अवसर के रूप में देखते हैं। छोटे और बड़े निवेशक छोटे पैमाने पर ही सही लेकिन ट्रेडिंग या निवेश करते जरूर हैं ताकि अगले सम्वत् में उनके ऊपर धन बरसे। इस दिन बाकी दिनों की तुलना में ट्रेडिंग वॉल्यूम जरूर कम रहता है लेकिन माहौल काफी सकारात्मक रहता है।

शेयर बाजार के मुहूर्त सत्र में निफ्टी और सेंसेक्स का प्रदर्शन

निफ्टी

वर्ष बढ़ा-घटा

2024 0.40%

2023 0.51%

2022 0.87%

2021 0.49%

2020 0.47%

2019 0.37%

2018 0.65%

2017 -0.63%

2016 −0.14%

2015 0.54%

सेंसेक्स

वर्ष बढ़ा-घटा

2024 0.42%

2023 0.55%

2022 0.88%

2021 0.49%

2020 0.45%

2019 0.49%

2018 0.7%

2017 −0.6%

2016 -0.04%

2015 0.48%

बीएसई मिडकैप 0.23 प्रतिशत या 106.95 अंक की बढ़त के साथ 46,787.20 अंक पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉलकैप 0.91 प्रतिशत या 486.81 अंक की चढ़कर 53,842.85 अंक पर बंद हुआ।

क्षेत्रीय सूचकांकों में, औद्योगिक क्षेत्र में सबसे अधिक 0.53 प्रतिशत, दूरसंचार में 0.51 प्रतिशत, जिंस में 0.47 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुओं में 0.40 प्रतिशत, सेवाओं में 0.38 प्रतिशत और धातु में 0.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दूसरी ओर, बैंक और रियल्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। खास कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए रखा जाता है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।