FD पर 8.5% की ब्याज दर से तगड़ा रिटर्न…लिस्ट में ये 9 बैंक; इन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Senior Citizen FD Rates: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की FD पर 8.5% की ब्याज दर से तगड़ा रिटर्न दे रहे हैं
  • इन 9 बैंकों की लिस्ट में सबसे ज्यादा रिटर्न सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा है
  • आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं

FD Interest Rate
कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में दे रहे ज्यादा ब्याज।

अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और अपनी बचत को सुरक्षित जगह पर निवेश करने के साथ नियमित ब्याज कमाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD एक विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Banks) वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। उपलब्ध दरों के अनुसार, 5 साल की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.5% तक ब्याज मिल सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले बैंक की मौजूदा ब्याज दर, जमा सीमा और अन्य नियमों की जांच करना जरूरी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की अवधि वाली FD पर 8.5% तक ब्याज देने वाले बैंकों में शामिल है। वहीं, जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) इसी अवधि की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को करीब 8% ब्याज दे रहा है। ये दरें खासतौर पर उन निवेशकों के लिए आकर्षक हो सकती हैं, जो बाजार के उतार-चढ़ाव से बचते हुए निश्चित रिटर्न चाहते हैं। हालांकि, FD पर मिलने वाला वास्तविक रिटर्न निवेश की राशि, अवधि और बैंक की लागू शर्तों पर निर्भर करता है।

बैंकब्याज दर
AU Small Finance Bank
7.25
Equitas Small Finance Bank
7.50
ESAF Small Finance Bank
6.25
Jana Small Finance Bank
8.00
Shivalik Small Finance Bank
6.50
slice Small Finance Bank
7.25
Suryoday Small Finance Bank
8.50
Ujjivan Small Finance Bank
7.70
Utkarsh Small Finance Bank
7.50

FD में निवेश के साथ ध्यान रखें TDS के नियम


FD में निवेश करते समय सिर्फ ब्याज दर देखना ही पर्याप्त नहीं है। वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज से जुड़े TDS (Tax Deducted at Source) के नियमों को भी समझना चाहिए। अगर किसी बैंक में FD से मिलने वाला ब्याज निर्धारित सीमा से अधिक हो जाता है, तो बैंक TDS काट सकता है। यहां यह समझना जरूरी है कि TDS अलग से लगाया गया अतिरिक्त टैक्स नहीं होता। ITR दाखिल करते समय इसे आपकी कुल टैक्स देनदारी में एडजेस्ट किया जा सकता है या पात्र होने पर रिफंड भी मिल सकता है।

अगर किसी वरिष्ठ नागरिक की कुल टैक्स देनदारी शून्य है, तो वह TDS से बचने के लिए संबंधित डिक्लेरेशन फॉर्म जमा कर सकता है। इसके लिए फॉर्म 15H का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे पात्र वरिष्ठ नागरिक बैंक को दे सकते हैं। इसका उद्देश्य बैंक को यह बताना होता है कि संबंधित वित्त वर्ष में व्यक्ति की अनुमानित टैक्स देनदारी शून्य है।

यहां एक महत्वपूर्ण बात यह है कि बैंक ग्राहक की पूरी व्यक्तिगत टैक्स स्थिति नहीं जानता। इसलिए ब्याज निर्धारित सीमा से ऊपर पहुंचने पर बैंक नियमों के अनुसार TDS काट सकता है, भले ही व्यक्ति की अंतिम टैक्स देनदारी शून्य हो। ऐसी स्थिति में पात्र निवेशक पहले से फॉर्म 15H जमा करके अनावश्यक TDS कटौती से बचने का प्रयास कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 साल की FD पर 8% से 8.5% तक ब्याज देने वाले विकल्प आकर्षक दिखाई देते हैं। लेकिन निवेश से पहले ब्याज दर की पुष्टि, समय से पहले FD तोड़ने के नियम, टैक्स प्रभाव और बैंक की सुरक्षा व शर्तों को जरूर समझना चाहिए। सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर निवेश करने के बजाय पूरी जानकारी के आधार पर फैसला लेना बेहतर रहेगा।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़FD पर 8.5% की ब्याज दर से तगड़ा रिटर्न…लिस्ट में ये 9 बैंक