हर महीने 10 से 12% गारंटीड रिटर्न का वादा, सेबी ने किया इस स्कीम का पर्दाफाश, निवेशकों के साथ ठगी
सेबी ने एक ऐसी पोंजी जैसी स्कीम का पता लगाया है जो निवेशकों को 10 से 12 प्रतिशत महीने का गारंटीड रिटर्न दे रही थी। इन्वेस्टर्स शुरुआती महीने में पैसा निकाल पर रहे थे। लेकिन बाद में फर्म ने इसपर रोक लगा दी थी।

मार्केट रेगुलेट करने वाली संस्था सेबी ने एक ऐसी पोंजी जैसी स्कीम (Ponzi scheme) का पर्दाफाश किया है जो निवेशकों को हर महीने गारंटीड रिटर्न 10 से 12 प्रतिशत रिटर्न का वादा कर रही थी। सेबी ने अपनी जांच में पाया है कि स्टॉक ब्रोकिंग लाइसेंस का पोंजी स्कीम चलाने के लिए उपयोग किया जा रहा था। निवेशकों को स्टॉक ब्रोकिंग लाइनेंस के नाम पर गुमराह करके इन्वेस्टमेंट के लिए कहा जाता था। बता दें, सेबी का अनुमान है कि इन संस्थाओं ने निवेशकों से 2950 करोड़ रुपये अधिक का फंड इकट्ठा किया है।
Trdez Investment Private Limited के खिलाफ जारी आदेश में कहा दया है कि Infinite Beacon, IB Prop Desk और Sispay TFS जैसी संस्थाएं सेबी रजिस्टर्ड के नाम पर निवेशकों को गुमराह कर रही थी। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए इन संस्थाओं ने खुद को बाजार में सेबी-रजिस्टर्ड ब्रोकर के तौर पर पेश किया। एजेंट्स के जरिए 10 से 12 प्रतिशत के रिटर्न की गारंटीड का ऑफर देकर निवेशकों से पैसा इन संस्थाओं के बैंक अकाउंट पैसा ट्रांसफर किया। ल
शुरुआती कुछ महीने मिले निवेशकों को पैसा
निवेशकों को गुमराह करने के लिए प्रॉफिट वाले फर्जी डैशबोर्ड बनाए गए। निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए शुरुआती कुछ महीने लगातार पैसा निकालने की अनुमति भी दी गई। लेकिन बाद में पैसा निकासी पर रोक लग गई। जिसके बाद इन संस्थाओं पर शक पैदा हुआ।
एक डायरेक्टर का कबूल नामा
सेबी ने अपनी जांच में ब्रोकर और एसोसिएट संस्थाओं के बीच तगड़ा सम्बंध पाया। जांच में पता चला कि ब्रोकरेज के कई डॉयरेक्टर Trdez Financial Services और Infinite Beacon के या तो पार्टनर हैं या उनका कोई ना कोई सम्बंध है। इसके अलावा जांच में वित्तीय लेने देने भी पता चला है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक डायरेक्टर ने अपनी संलिप्तता को स्वीकारा है। बता दें, शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि निवेशकों के पैसों को क्रिप्टो मार्केट में भी इन्वेस्ट किया गया है।
सेबी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार ब्रोकर अपने मुख्य कारोबार में बिलकुल भी एक्टिव नहीं था। उनसे अपने अकाउंट से सिर्फ 43430 रुपये का ही ट्रेड किया था।
किसकी-किसकी फर्म में हिस्सेदारी?
चेतन धर, गौरव सुखदेव और ययाति मिश्रा जैसे व्यक्तियों के पास 10-10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वहीं, राहुल कालोखे और प्रसाद कुलकर्णी के पास 20-20 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। चेतन धर और ययाति मिश्रा फर्म से 2025 के बाद अलग हो गए थे।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


