सेबी ने जी एंटरटेनमेंट को भेजा नोटिस, एक बार फिर उछला फंड डायवर्जन का मामला
सेबी ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड और उसके शीर्ष नेतृत्व को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस फंड डायवर्जन और कॉरपोरेट गवर्नेंस में कथित अनियमितताओं के मामले से जुड़ा है। यह सात साल पुराना मामला है।

Zee Entertainment news: भारत की बाजार नियामक संस्था सेबी ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड और उसके शीर्ष नेतृत्व को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस फंड डायवर्जन और कॉरपोरेट गवर्नेंस में कथित अनियमितताओं के मामले से जुड़ा है। यह सात साल पुराना मामला है। इन आरोपों के चलते जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज की सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ प्रस्तावित विलय पर असर पड़ा था। विवाद की वजह से यह विलय रद्द कर दिया गया।
इन तीन लोगों पर फोकस है नोटिस
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज इस नोटिस का जवाब भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को औपचारिक रूप से देगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जी एंटरटेनमेंट के आंतरिक वित्तीय लेन-देन की कई वर्षों की जांच के बाद जारी किया गया यह नोटिस कंपनी, उसके अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, तीनों को लक्षित करता है।
शेयरधारकों को भारी नुकसान
जी एंटरटेनमेंट के एक प्रवक्ता ने ईमेल के माध्यम से दिए गए बयान में कहा- कंपनी को 2019 में निहित स्वार्थों द्वारा लगाए गए कुछ आरोपों के संबंध में सेबी से कारण बताओ नोटिस प्राप्त हुआ है। सेबी ने एक जांच शुरू की थी जो अनावश्यक रूप से लंबी खिंच गई। नियामक जांच जी एंटरटेनमेंट के सोनी के साथ विलय में एक प्रमुख बाधा थी, जिसे दो साल के कानूनी विवादों के बाद जनवरी 2024 में रद्द कर दिया गया था। जी एंटरटेनमंट ने कहा कि जांच ने विलय सहित रणनीतिक योजनाओं को बाधित किया, जिससे शेयरधारकों को भारी नुकसान हुआ। कंपनी ने दोहराया कि वह अपने और अपने बोर्ड के सदस्यों के खिलाफ सभी आरोपों का खंडन करती है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए कानूनी विकल्पों का उपयोग करने को तैयार है।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ विलय रद्द होने के बाद जी एंटरटेनमेंट अब एक स्वतंत्र ब्रॉडकास्टर के रूप में प्रतिस्पर्धा कर रही है। हालांकि, मीडिया उद्योग का आउटलुक तेजी से बदल रहा है। वाल्ट डिज्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई Viacom 18 मीडिया के ज्वाइंट वेंचर ने क्रिकेट प्रसारण अधिकारों में मजबूत पकड़ बना ली है। ऐसे माहौल में जी एंटरटेनमेंट के सामने न केवल नियामकीय चुनौतियां हैं, बल्कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा से निपटने की भी बड़ी जिम्मेदारी है।
शेयर का परफॉर्मेंस
जी एंटरटेनमेंट के शेयर की बात करें तो बिकवाली मोड में है। इस शेयर की कीमत शुक्रवार को ट्रेडिंग के दौरान 92-95 रुपये के बीच थी। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 151.70 और 78.40 रुपये इसका लो है।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

