Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Sebi imposes 50 lakh rs on 4 people for manipulating shares of GG Engg check detail
इस कंपनी के शेयरों में हेरफेर के थे आरोप, सेबी ने 4 लोगों पर लगाया जुर्माना

इस कंपनी के शेयरों में हेरफेर के थे आरोप, सेबी ने 4 लोगों पर लगाया जुर्माना

संक्षेप:

सेबी ने शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी- जीजी इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में हेरफेर करके धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये चार लोग-मनीष मिश्रा, सुनील भंडारी, रेखा भंडारी और अंशु मिश्रा हैं।

Dec 20, 2025 08:52 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी- जीजी इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में हेरफेर करके धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये चार लोग-मनीष मिश्रा, सुनील भंडारी, रेखा भंडारी और अंशु मिश्रा हैं। सेबी के एडजुडिकेटिंग ऑफिसर अमित कपूर ने अपने आदेश में कहा- मनीष मिश्रा ने अंशु मिश्रा, रेखा भंडारी और सुनील भंडारी के साथ मिलकर एक मिलीभगत वाली योजना बनाई, जिसके तहत उन्होंने यूट्यूब चैनलों पर झूठे और गुमराह करने वाले वीडियो अपलोड करके निवेशकों को GGENG (जीजी इंजीनियरिंग) के शेयर खरीदने के लिए उकसाया। इस योजना के तहत उन्होंने जीजी इंजीनियरिंग के शेयरों में नकली वॉल्यूम बनाया। इसके अलावा रेखा भंडारी और सुनील भंडारी ने ऑर्डर स्पूफिंग की, जिससे जीजी इंजीनियरिंग के शेयरों में ट्रेडिंग का गुमराह करने वाला माहौल बना। श्ह धोखाधड़ी वाली व्यापार प्रथाओं पर रोक (PFUTP) नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन है।

जांच के बाद फैसला

यह आदेश सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) द्वारा GG इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर की जांच करने के बाद आया, जिसमें पाया गया कि नोटिस पाने वाले (व्यक्तियों) ने पहली नजर में मार्केट नियमों के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया है। इसके बाद, मार्केट रेगुलेटर ने कथित उल्लंघनों के लिए 13 फरवरी, 2025 को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया।

सेबी चेयरमैन ने बताया प्लान

इस बीच, सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने शनिवार को कहा कि बाजार नियामक अगले पांच-10 वर्ष में शेयर बाजारों के लिए नई तकनीकी दिशा तय करने को एक कार्य समूह बनाने की योजना बना रहा है। यह समूह अगले 5-10 साल में शेयर बाजार की तकनीक कैसे विकसित हो सकती है, इसे देखेगा। साथ ही, यह दुनिया भर की सफल प्रथाओं की तुलना करेगा और बाजार की संरचना को मजबूत करने के नए तरीके खोजेगा। पांडेय ने कहा कि तकनीकी मजबूती बेहद जरूरी है और सेबी शेयर बाजार से जुड़ी हर तकनीकी गड़बड़ी को गंभीरता से लेता है। उन्होंने माना कि तेजी से बदलती तकनीक के कारण कभी-कभी व्यवधान आ सकते हैं, लेकिन इसके लिए मजबूत सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,