Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़sebi backs nse settlement in unfair access case clearing path to listing ipo detail here
10 साल से था NSE आईपीओ का इंतजार, अब सेबी ने दिया बड़ा अपडेट

10 साल से था NSE आईपीओ का इंतजार, अब सेबी ने दिया बड़ा अपडेट

संक्षेप:

भारत के मार्केट रेगुलेटर ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अनुचित मार्केट एक्सेस मामले में सेटलमेंट एप्लीकेशन पर सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी है। NSE वर्ष 2016 से शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की कोशिश कर रहा है लेकिन नियामकीय अड़चनों के कारण इसका आईपीओ अब तक टलता रहा है।

Jan 15, 2026 04:01 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने गुरुवार को कहा कि भारत के मार्केट रेगुलेटर ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अनुचित मार्केट एक्सेस मामले में सेटलमेंट एप्लीकेशन पर सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी है। इससे NSE के लंबे समय से लंबित आईपीओ की राह आसान होने की उम्मीद बढ़ गई है। बता दें कि NSE भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है और यह दुनिया का सबसे सक्रिय डेरिवेटिव्स एक्सचेंज भी माना जाता है। NSE वर्ष 2016 से शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की कोशिश कर रहा है लेकिन नियामकीय अड़चनों के कारण इसका आईपीओ अब तक टलता रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकार की मंजूरी

तुहिन कांत पांडेय ने यह भी बताया कि भारत सरकार ने NSE में 2.5% हिस्सेदारी घटाने को मंजूरी दी है और इससे जुड़ी अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है। यह कदम NSE की लिस्टिंग प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।

सेबी प्रमुख ने दिए थे संकेत

NSE IPO को लेकर सेबी चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने पहले भी संकेत दिए थे। हाल ही में उन्होंने कहा कि हम जल्द ही NOC देंगे और फिर NSE को DRHP वगैरह सहित फाइलिंग की दूसरी प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। संभव है कि NOC इस महीने जारी कर दिया जाएगा। हाल ही में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक खबर में बताया गया था कि देश का सबसे बड़ा एक्सचेंज, NSE मार्च के आखिर तक अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस फाइल करने की योजना बना रहा है।

सूत्रों ने बताया कि एक्सचेंज प्रॉस्पेक्टस को फाइनल करने और भारत के अब तक के सबसे बड़े इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में से एक के लिए निवेशकों की दिलचस्पी का पता लगाने के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकरों और लॉ फर्मों के साथ बातचीत कर रहा है। सूत्र ने बताया कि मार्केट रेगुलेटर, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलने के बाद बैंकरों और वकीलों की औपचारिक नियुक्तियां होंगी और उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि शुरुआती बातचीत शुरू हो गई है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।