आईपीओ मार्केट में लौटी बहार, सेबी ने एक साथ 5 कंपनियों को दी हरी झंडी
मुख्य बातें
- सेबी ने टोंबो इमेजिंग इंडिया, मैरी रिटेल, रेंटोमोजो, गुजरात विक्ट्री फोर्जिंग्स और जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के आईपीओ को मंजूरी दे दी है
- ऐसे में अगर आईपीओं में दिलचस्पी रखते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है

आईपीओ मार्केट में पांच कंपनियों की एंट्री होने वाली है। दरअसल, शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी ने टोंबो इमेजिंग इंडिया, मैरी रिटेल, रेंटोमोजो, गुजरात विक्ट्री फोर्जिंग्स और जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के आईपीओ को मंजूरी दे दी है। आइए इन सभी आईपीओ के बारे में जान लेते हैं।
टोंबो इमेजिंग इंडिया: इस कंपनी के आईपीओ में ₹2 की फेस वैल्यू वाले 1.81 करोड़ इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS में प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर्स के 19.60 लाख इक्विटी शेयर, प्रमोटर ग्रुप सेलिंग शेयरहोल्डर के 3.40 लाख इक्विटी शेयर और इन्वेस्टर सेलिंग शेयरहोल्डर्स के 1.56 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल हैं। यह डिफेंस-केंद्रित प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी है। JM फाइनेंशियल और IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
मैरी रिटेल लिमिटेड: हैदराबाद की इस कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ ₹522 करोड़ के नए शेयरों और प्रमोटर मैरी वेंकट रेड्डी द्वारा 2.7 करोड़ शेयरों की बिक्री के प्रस्ताव का मिश्रण है। नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, 10 नए कपड़ों के स्टोर खोलने, ज्वेलरी स्टोर-इन-स्टोर (SIS) के साथ एक नया कपड़ों का स्टोर, दो नए स्टैंडअलोन ज्वेलरी स्टोर खोलने, मौजूदा स्टोर और गोदामों के लिए लीज और सब-लीज किराए के भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के 26 जिलों में 34 स्टोर हैं। इस इश्यू को नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड मैनेज कर रही है।
रेंटोमोजो: कंपनी के आईपीओ में ₹150 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2.84 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव (OFS) शामिल है। ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, कंपनी नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, गोदामों और एक्सपीरियंस स्टोर के लिए लीज रेंटल या लाइसेंस फीस का भुगतान करने, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव रखती है। पिछले साल तक कंपनी के 22 शहरों में 2.28 लाख एक्टिव सब्सक्राइबर रहे। कंपनी के पास 21 वेयरहाउस हैं, जिनका कुल एरिया लगभग 4.44 लाख स्क्वायर फीट है।
जेटवेर्क मैन्युफैक्चरिंग: यह कंपनी ₹4,000 करोड़ से ₹5,000 करोड़ के बीच फंड जुटाने की योजना बना रही है। इश्यू के साइज और वैल्यूएशन की जानकारी बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के जरिए तय की जाएगी। इस मैन्युफैक्चरिंग मार्केटप्लेस के निवेशकों में खोसला वेंचर्स, बेली गिफ़ोर्ड, राकेश गंगवाल, एक्सेल, पीक XV और लाइटस्पीड शामिल हैं। बता दें कि यह एक टेक्नोलॉजी-बेस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफ़ॉर्म चलाती है जो एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस, एयरोस्पेस और कैपिटल गुड्स जैसे सेक्टर में सप्लायर्स और मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के नेटवर्क को इंडस्ट्रियल डिमांड से जोड़ता है।
गुजरात विक्ट्री
प्रस्तावित IPO में 65 लाख तक इक्विटी शेयरों का नया इश्यू और प्रमोटर द्वारा 1.32 करोड़ तक इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है। ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर विजेंद्रकुमार बिशंबर गुप्ता अपने शेयर बेचेंगे। कंपनी नए इश्यू से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल वडोदरा में अपनी मौजूदा यूनिट III के विस्तार के लिए कैपिटल खर्च को पूरा करने में करेगी। इसमें कॉपर कैथोड की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाना, कर्ज चुकाना और सामान्य कॉर्पोरेट काम शामिल हैं। कंपनी मेटल स्क्रैप की प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग के जरिए नॉन-फेरस मेटल प्रोडक्ट्स बनाने का काम करती है।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

