महीने भर में 60% से ज्यादा उछला यह मल्टीबैगर, 5 साल में आई 721% की तूफानी तेजी

Feb 18, 2026 03:53 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर बुधवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 941.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। श्नाइडर इलेक्ट्रिक के शेयर एक महीने से कम में 60 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।

महीने भर में 60% से ज्यादा उछला यह मल्टीबैगर, 5 साल में आई 721% की तूफानी तेजी

हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर बुधवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 941.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। श्नाइडर इलेक्ट्रिक के शेयर एक महीने से कम में 60 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 21 जनवरी 2026 को 578.60 रुपये पर थे। श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 18 फरवरी 2026 को 940 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पिछले 5 साल में इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयरों में 721 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

दिग्गज कंपनी को हुआ है 97 करोड़ रुपये का मुनाफा
श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 97 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 12.2 पर्सेंट घटा है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 110.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर का रेवेन्यू सालाना आधार पर 20 पर्सेंट बढ़कर 1029 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि के दौरान 857.2 करोड़ रुपये था। कंपनी का इबिट्डा दिसंबर 2025 तिमाही में 23.1 पर्सेंट बढ़कर 172.7 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 140.3 करोड़ रुपये था। कंपनी का इबिट्डा मार्जिन भी सुधार के साथ 16.8 पर्सेंट पहुंच गया है।

5 साल में 721% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर (Schneider Electric) के शेयर पिछले 5 साल में 721 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 19 फरवरी 2021 को 112.95 रुपये पर थे। श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 18 फरवरी 2026 को 941.45 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 650 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 450 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। दो साल में कंपनी के शेयर 70 पर्सेंट से अधिक उछले हैं।

52 हफ्ते के निचले स्तर से 75% से ज्यादा उछल गए शेयर
श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 75 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 516.70 रुपये है। कंपनी के शेयर बुधवार 18 फरवरी 2026 को 941.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1055 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,