Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ScaleSauce Share listed with 90 Percent Premium IPO subscribed over 2 times
छुपा रुस्तम निकला यह शेयर, 90% फायदे पर लिस्टिंग, IPO पर लगा था सिर्फ 2 गुना दांव

छुपा रुस्तम निकला यह शेयर, 90% फायदे पर लिस्टिंग, IPO पर लगा था सिर्फ 2 गुना दांव

संक्षेप:

स्केलसॉस के शेयर 90% के फायदे के साथ 203.30 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में स्केलसॉस के शेयर का दाम 107 रुपये था। IPO पर 2 गुना से थोड़ा ही ज्यादा दांव लगा था।

Dec 12, 2025 11:11 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्केलसॉस (एनकॉम्पस डिजाइन इंडिया) की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। स्केलसॉस के शेयर 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 203.30 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में स्केलसॉस के शेयर का दाम 107 रुपये था। स्केलसॉस के आईपीओ को बहुत सुस्त रिस्पॉन्स मिला था। कंपनी के आईपीओ पर 2 गुना से थोड़ा ही ज्यादा दांव लगा था। स्केलसॉस (एनकॉम्पस डिजाइन इंडिया) का आईपीओ दांव लगाने के लिए 5 दिसंबर 2025 को खुला था और यह 9 दिसंबर तक ओपन रहा। स्केलसॉस के आईपीओ का टोटल साइज 40.21 करोड़ रुपये तक का था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लिस्टिंग के बाद शेयरों पर बिकवाली का दबाव
जबरदस्त लिस्टिंग के बाद स्केलसॉस (एनकॉम्पस डिजाइन इंडिया) के शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला है। स्केलसॉस के शेयर लिस्टिंग के बाद 5 पर्सेंट लुढ़ककर 193.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी की शुरुआत मार्च 2010 में हुई है। एनकॉम्पस डिजाइन इंडिया, स्केलसॉस के नाम से जानी जाती है। कंपनी का फोकस होम, लिविंग और फूड सेगमेंट्स पर है। कंपनी, स्केलसॉस ब्रांड नेम के तहत ऑपरेट करती है।

ये भी पढ़ें:NPS, UPS और अटल पेंशन योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, किसको कितना होगा फायदा

सिर्फ 2.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPO
स्केलसॉस (एनकॉम्पस डिजाइन इंडिया) का आईपीओ टोटल 2.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 1.69 गुना दांव लगा। स्केलसॉस के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 4.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, IPO में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 1.25 गुना सब्सक्राइब हुआ। स्केलसॉस के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2400 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को आईपीओ में कम से कम 2,56,800 रुपये का निवेश करना पड़ा। अमित राजेंद्रप्रसाद डालमिया, सुष्मिता अमित डालमिया, रुमन कैलाश अग्रवाल और योगेंद्र वशिष्ठ कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले स्केलसॉस (एनकॉम्पस डिजाइन इंडिया) में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 80.19 पर्सेंट थी।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।