SBI के शेयरों में 4 दिन की लगातार गिरावट पर लगेगा ब्रेक, आ गए तेजी के दिन? एक्सपर्ट बुलिश
SBI Share Price: आज 4 दिन की गिरावट के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरो में तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर उछाल के साथ बंद हुए हैं। एक्सपर्ट्स बैंक के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं।

SBI Share Price: सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में 4 दिन की गिरावट के बाद आज 5वें दिन तेजी देखने को मिली है। हालांकि, आज की तेजी बहुत बड़ी नहीं है। एसबीआई के शेयर मार्केट के क्लोजिंग के वक्त 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 957.30 रुपये के स्तर पर थे। इससे पहले 4 कारोबारी दिनों यह स्टॉक लगातार नीचे जा रहा है। मौजूदा स्थिति में क्या SBI का शेयर खरीदना एक अच्छा दांव होगा? आइए समझते हैं एक्सपर्ट्स की राय ...
क्या है SBI का टारगेट प्राइस (SBI Target Price)
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 1300 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा शेयर प्राइस से 35 प्रतिशत अधिक है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तिमाही नतीजे कैसे रहे? (SBI Q4 Results)
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 19,684 करोड़ रुपये रहा। देश के सबसे बड़े बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 18,643 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल इनकम घटकर 1,40,412 करोड़ रुपये रह गई, जो 2024-25 पहले समान तिमाही में 1,43,876 करोड़ रुपये थी। चौथी तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय बढ़कर 1,23,098 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 1,19,666 करोड़ रुपये थी।
SBI एनपीए की स्थिति कैसी?
बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। नेट एनपीए 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कुल कर्ज का 1.49 प्रतिशत रह गईं, जो 2024-25 की समान तिमाही के अंत में 1.82 प्रतिशत थीं। इसी तरह, शुद्ध एनपीए घटकर 0.39 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 0.47 प्रतिशत था।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 80,032 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 70,901 करोड़ रुपये था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 6 महीने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 1 प्रतिशत लुढ़क गया है। इसके बाद भी कंपनी के शेयरों का भाव एक साल में 17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


