नए शिखर पर जाएगा SBI का शेयर? फ्यूचर को लेकर ब्रोकरेज है गदगद
मुख्य बातें
- बीते फरवरी महीने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक ने 24 फरवरी को ₹1234.80 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था
- वहीं, घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने SBI के शेयर के लिए नया टारगेट प्राइस तय किया है

SBI Share price: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। घरेलू ब्रोकरेज एक्सिस सिक्योरिटीज ने शेयर के लिए जो टारगेट प्राइस दिया है वो नया ऑल टाइम हाई हो सकता है। आइए शेयर के डिटेल को जान लेते हैं।
शेयर का टारगेट प्राइस
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक ने 24 फरवरी, 2026 को ₹1234.80 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। वहीं, ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने SBI के शेयर के लिए ₹1280 का प्राइस टारगेट तय किया है। एक्सिस ने अपनी 'खरीदने' (buy) की सलाह को बरकरार रखते हुए कहा कि बैंक अपनी मजबूत फ्रेंचाइजी, बेहतर ऑपरेशनल क्षमता, मजबूत कैपिटल स्थिति और रिन्यूएबल एनर्जी, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते सेक्टर में भागीदारी के लिए अच्छी स्थिति में है। एक्सिस के मुताबिक बैंक FY26-28E के दौरान क्रेडिट/डिपॉजिट/NII/कमाई में क्रमशः 14%/11%/15%/9% की CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) हासिल करेगा। इसके साथ ही RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) को लगातार लगभग 1% पर बनाए रखेगा।
लोन ग्रोथ में मजबूती
बता दें कि SBI ने FY26 में साल-दर-साल 17.2% की अच्छी क्रेडिट ग्रोथ हासिल की। यह ग्रोथ कॉर्पोरेट, SME, एग्रीकल्चर और रिटेल लेंडिंग सेगमेंट में व्यापक विस्तार की वजह से हुई। आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा तेजी SME सेगमेंट में देखी गई। इसमें 21% की ग्रोथ हुई। इसके बाद एग्रीकल्चर में 20% और कॉर्पोरेट लोन में 15% की ग्रोथ रही। मैनेजमेंट ने FY27 में 13-15% क्रेडिट ग्रोथ का अनुमान जताया है।
एसबीआई 22,000 से ज्यादा ब्रांच के जरिए देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विस्तार कर रहा है। बैंक अपने कस्टमर बेस को मजबूत कर रहा है। बैंक का लक्ष्य अपने बड़े ब्रांच इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट नेटवर्क और डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके हर जिले में सालाना लगभग 1% मार्केट शेयर बढ़ाना है।
SBI की बैलेंस शीट मजबूत हो रही है और FY26 में एसेट क्वालिटी में और सुधार हुआ है। ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) और नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NNPA) घटकर कई दशकों के सबसे निचले स्तर क्रमशः 1.49% और 0.39% पर आ गए हैं।
दो अरब डॉलर जुटाने की योजना
आपको बता दें कि एसबीआई ने विदेशी मुद्रा में दो अरब डॉलर जुटाने की लॉन्ग टर्म योजना बनाई है। यह पूंजी लॉन्ग टर्म में पब्लिक ऑफर, निश्चित या फ्लोटिंग रेट वाले बॉन्ड के प्राइवेट प्लेसमेंट आदि के माध्यम से जुटाई जाएगी। बैंक के निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गई है। बैंक के दो अरब डॉलर की यह पूंजी एक ही बार में या कई किस्तों में भी जुटाई जा सकती है। यह अमेरिकी डॉलर या दूसरी किसी प्रमुख मुद्रा में जुटाने की छूट होगी जिस पर फैसला बाद में किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

