SBI ने IPO से पहले हिस्सेदारी बेचकर जुटाए 1655 करोड़ रुपये, ग्रे मार्केट में भी स्थिति हुई और मजबूत
मुख्य बातें
- SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ 14 जुलाई को खुलेगा
- इससे कंपनी ने प्री-प्लेसमेंट के जरिए 1655 करोड़ रुपये जुटाए है

SBI Funds Management IPO: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी फंड्स मैनेजमेंट एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एसबीआईएफएम) में 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी आईपीओ के प्री प्लेसमेंट के तहत 30 निवेशकों को 1,655 करोड़ रुपये में बेची है। बैंक ने यह जानकारी दी है। शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, बैंक ने यह हिस्सेदारी 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेची, जो प्रस्तावित आईपीओ का अपर प्राइस बैंड लिमिट के बराबर है।
किसको बेचा गया शेयर
एसबीआई ने यह हिस्सेदारी 360 वन फंड्स, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस, बेनेट कोलमैन, आनंद राठी ग्लोबल फाइनेंस, कैप्री ग्लोबल वेंचर्स और कार्नेलियन भारत अमृतकाल फंड सहित विभिन्न निवेशकों को बेची।
14 जुलाई को ओपन होगा आईपीओ
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का 11,600 करोड़ रुपये का आईपीओ 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा। यह पूरा आईपीओ प्रमोटर्स एसबीआई और अमुंडी इंडिया होल्डिंग की ओर से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) पर आधारित है।
क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड
एसबीआई फंड मैनेजमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 545 रुपये से 574 रुपये शेयर निर्धारित किया है। कंपनी ने 26 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14924 रुपये का दांव लगाना होगा।
आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। इसलिए प्राइमरी मार्केट से जुटाया पैसा कंपनी के काम नहीं आएगा। यह मौजूदा निवेशक जो हिस्सेदारी बेच रहे हैं उन्हें मिलेगा।
ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति शानदार
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 112 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी 19.51 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन दर्शाता है। पिछले कुछ दिनों के दौरान आईपीओ की ग्रे मार्केट में स्थिति में सुधार हुआ है। 8 जुलाई को आईपीओ 75 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। 9 जुलाई को यह 84 रुपये के प्रीमियम पर पहुंच गया था। बता दें, आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 140 रुपये प्रति शेयर रहा है।
SBI ने क्या कुछ कहा?
बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, ‘भारतीय स्टेट बैंक ने नौ जुलाई, 2026 को 30 निवेशकों के साथ अलग-अलग शेयर खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत एसबीआईएफएम के एक रुपये अंकित मूल्य वाले कुल 2,88,32,748 शेयर (जो निर्गम-पूर्व चुकता शेयर पूंजी का 1.415 प्रतिशत हैं) 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 1,655 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं।’
बैंक ने कहा कि यह बिक्री एसबीआई की एसेट मैनेजमेंट यूनिट एसबीआईएफएम के आईपीओ-पूर्व नियोजन का हिस्सा है।
(लाइव हिन्दुस्तान के इनपुट के साथ)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


