SBI के शेयर 7% लुढ़के; प्रॉफिट बढ़ा और डिविडेंड का भी ऐलान, फिर क्यों गिरा स्टॉक?
SBI Q4 Results 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों का हाल आज शुक्रवार को काफी खराब है। बैंक के शेयरों की कीमतों में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

SBI Q4 Results 2026: सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of india) के शेयरों की कीमतों में आज 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बैंक के शेयरों में यह गिरावट तिमाही नतीजों के वजह दर्ज की गई है। बैंक का प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक नहीं रहा है। बता दें, बैंक ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 1735 प्रतिशत का फायदा होगा।
बीएसई में आज शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 1093.45 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में बैंक के शेयरों का भाव 7.37 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1011.30 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया। महज एक दिन में ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 66000 करोड़ रुपये घट गया है।
कितना हुआ प्रॉफिट (SBI Profit 2026)
पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का प्रॉफिट 19684 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, यह अनुमान 20312 करोड़ रुपये की तुलना में कम है। बता दें, एक वित्त वर्ष पहले इसी तिमाही में बैंक को प्रॉफिट 18643 करोड़ रुपये रहा था।
बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (ब्याज की कमाई और ब्याज की अदायगी का अंतर) 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 44380 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले यह 42618 करोड़ रुपये रहा था।
डिविडेंड का भी ऐलान (SBI Dividend record date)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। सरकारी बैंक ने बताया है कि 1 शेयर पर योग्य निवेशकों को 1735 प्रतिशत का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी हर एक शेयर पर 17.35 रुपये का फायदा होगा। इस डिविडेंड के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 16 मई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। जिन निवेशकों के पास इस रिकॉर्ड डेट पर एसबीआई के शेयर रहेंगे उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा।
जनवरी से मार्च 2026 के दौरान बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की गिरावट के बाद 27704 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 31286 करोड़ रुपये रहा था।
शेयरों का ओवर आल प्रदर्शन कैसा? (SBI Share performance)
बीते 6 महीने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में 7.85 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स में 3.54 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


