Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़SBI Q2 Results Standalone profit jumps 10 percent YoY to 20160 crore rupees beats Street estimates
10% बढ़ गया SBI का मुनाफा, 20,160 करोड़ का हुआ प्रॉफिट, शेयर में भी तेजी

10% बढ़ गया SBI का मुनाफा, 20,160 करोड़ का हुआ प्रॉफिट, शेयर में भी तेजी

संक्षेप:

बैंक ने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में 18,331 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में ऋणदाता की कुल आय सालाना आधार पर 1,29,141 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,34,979 करोड़ रुपये हो गई।

Tue, 4 Nov 2025 02:35 PMVarsha Pathak भाषा
share Share
Follow Us on

SBI Q2 Result: देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 20,160 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में 18,331 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में ऋणदाता की कुल आय सालाना आधार पर 1,29,141 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,34,979 करोड़ रुपये हो गई। इस अवधि में अर्जित ब्याज बढ़कर 1,19,654 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,13,871 करोड़ रुपये था। इधर, कारोबार के दौरान बैंक के शेयर में मामूली तेजी देखी गई और यह 957.50 रुपये पर आ गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है डिटेल

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 30 सितंबर 2025 तक सकल अग्रिमों के 1.73 प्रतिशत तक घट गई, जो एक वर्ष पूर्व 2.13 प्रतिशत थी। इसी प्रकार शुद्ध एनपीए या खराब ऋण भी अग्रिमों के 0.42 प्रतिशत पर आ गए जो एक साल पहले इसी अवधि में 0.53 प्रतिशत थे।

एसबीआई समूह का वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सात प्रतिशत बढ़कर 21,137 करोड़ रुपये हो गया। गत वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 19,743 करोड़ रुपये था। एसबीआई समूह की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 1,75,898 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,63,802 करोड़ रुपये थी।

यस बैंक में हिस्सेदारी बिक्री से मिला भारी मुनाफा

एसबीआई ने 17 सितंबर 2025 को यस बैंक में अपनी 13.18% हिस्सेदारी को ₹21.50 प्रति शेयर के भाव से बेच दिया। इस सौदे से बैंक को ₹4,593.22 करोड़ का लाभ हुआ। इस बिक्री के बाद एसबीआई की यस बैंक में हिस्सेदारी घटकर 10.78% रह गई है (30 सितंबर 2025 तक)। बैंक ने कहा कि यस बैंक में उसका निवेश अभी भी एसोसिएट श्रेणी के रूप में वर्गीकृत रहेगा।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।