बैंकिंग सेक्टर में बड़ा उलटफेर! इसको पीछे छोड़ SBI बना देश का नंबर-2 बैंक, गिरावट के बीच भी ऐसे पलटी बाजी
SBI overtakes ICICI Bank: मार्च तिमाही में SBI ने ICICI Bank को पीछे छोड़ दिया, जिसके चलते SBI मार्केट कैप के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी बैंक बन गई। बता दें कि यह बदलाव ऐसे समय में हुआ, जब पूरे बैंकिंग सेक्टर पर दबाव बना हुआ था।

SBI overtakes ICICI Bank: भारतीय बैंकिंग सेक्टर में मार्च तिमाही के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने ICICI बैंक (ICICI Bank) को पीछे छोड़ते हुए मार्केट कैप के हिसाब से देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनने का दर्जा हासिल कर लिया है। खास बात यह है कि यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब पूरे बैंकिंग सेक्टर पर दबाव बना हुआ था और ज्यादातर बैंकों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में SBI ने बड़ा कारनामा कर बैंकिंग सेक्टर में अपनी पोजिशन को मजबूत कर लिया है।
ICICI के मार्केट कैप में भारी गिरावट
रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई का मार्केट कैप मामूली 0.3% गिरावट के बावजूद करीब ₹9 लाख करोड़ के आसपास बना रहा, जबकि ICICI बैंक के मार्केट कैप में 10% से ज्यादा की गिरावट आई। यही वजह रही कि एसबीआई ने रैंकिंग में बढ़त बना ली। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एसबीआई के मजबूत नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) और स्थिर प्रदर्शन ने इस गिरावट के दौर में भी उसे मजबूती दी।
18 बैंकों के मार्केट कैप में गिरावट
पूरे बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो स्थिति बहुत बेहतर नहीं रही। 20 बड़े बैंकों में से 18 के मार्केट कैप में गिरावट आई। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण वैश्विक अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव रहा, जिससे निवेशकों का भरोसा थोड़ा कमजोर पड़ा। इसके अलावा विदेशी निवेशकों (FPI) ने भी मार्च में भारी बिकवाली की, जिससे बाजार पर और दबाव बढ़ा।
कौन है देश का सबसे बड़ा बैंक?
आपको बता दें कि एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) अभी भी देश का सबसे बड़ा बैंक बना हुआ है, भले ही इसके मार्केट कैप में करीब 26% की गिरावट आई हो, लेकिन फिर ये लिस्ट में सबसे टॉप पर है। जानकारी के मुताबिक इसके शेयर में गिरावट के पीछे मैनेजमेंट से जुड़ी खबरें और बाजार की कमजोरी दोनों ही कारण रहे हैं।
बैंकिंग सेक्टर के लिए यह तिमाही काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। इसके बावजूद भी बीच मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियां अपनी स्थिति को मजबूत बनाए हुई हैं। एसबीआई का ICICI बैंक को पीछे छोड़ना इसी बात का उदाहरण है कि स्थिर प्रदर्शन और भरोसेमंद ग्रोथ रणनीति लंबे समय में निवेशकों का विश्वास जीतती है।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।


