चर्चित फंड का आने जा रहा IPO, कंपनी में SBI का 61.98% हिस्सा, शेयर बेचेगा PSU बैंक
मुख्य बातें
- IPO News: SBI Mutual Fund का आईपीओ आने वाला है
- कंपनी ने सेबी के पास आवेदन कर दिया है
- इस कंपनी SBI का कुल हिस्सा 61.98 प्रतिशत है
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से शेयरों की बिक्री होगी

IPO News: SBI Mutual Fund ने आईपीओ के लिए सेबी के पास आवेदन कर दिया है। यह प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित होगा। DRHP के अनुसार 20.37 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। कोई भी फ्रेश शेयर आईपीओ के जरिए जारी नहीं किया जाएगा। बता दें, कंपनी के प्रमोटर्स स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और Amundi India Holding की तरफ से शेयरों की बिक्री होगी।
शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद SBI Mutual Fund भी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी, एचडीएफसी एएमसी, यूटीआई एएमसी, आदित्य बिरला सन लाइफ एएमसी, श्रीराम एएमसी और निप्पन लाइफ ऐसेट मैनेजमेंट की कतार में शामिल हो जाएगी।
कब तक लिस्टिंग की है संभावना?
SBI के चेयरमैन सीएस शेट्ठी ने संकेत दिया था कि एसबीआई म्यूचुअल फंड आईपीओ के लिए मार्च में आवदेन कर देगा। वहीं, कंपनी की लिस्टिंग इसी साल सितंबर तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि एसबीआई सहित अन्य सभी हितधारकों के बोर्ड ने 12 महीने की टाइमलाइन आईपीओ के लिए तय की है।
कंपनी में SBI का कितना हिस्सा?
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुल हिस्सेदारी 61.98 प्रतिशत है। वहीं, पेरिस की Amundi के पास 36.40 प्रतिशत हिस्सा है। बता दें, एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट इस समय देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। कंपनी का QAAUM करीब 12.50 लाख करोड़ रुपये का है।
इस इश्यू के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेफरिज इंडिया, जेएम फाइनेंशियल, मोतीलाल ओसवाल इंवेस्टमेंट एडवाइडर्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के कंसोर्टियम को मर्चेंट बैंकर्स नियुक्त किया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


