
बंपर रिटर्न: 1 साल की FD पर करीब 8% तक ब्याज दे रहे ये 10 बैंक; चेक करें लेटेस्ट रेट
निकट भविष्य में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में इन्वेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, देश के कई बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर करीब 8 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहे हैं।
निकट भविष्य में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में अपनी जमा पूंजी को इन्वेस्ट करके बेहतर रिटर्न पाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, देश के कई बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर करीब 8 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहे हैं। अगर डीसीबी बैंक की बात करें तो यह अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 7.25 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.75 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों के बारे में विस्तार से।
यहां मिल रहा है 7.75% तक रिटर्न
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक 1 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.25 पर्सेंट जबकि अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.75 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। जबकि केनरा बैंक 1 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, कर्नाटक बैंक 1 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.40 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है।
बैंक ऑफ इंडिया दे रहा बंपर ब्याज
दूसरी ओर डॉयचे बैंक 1 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7 पर्सेंट जबकि अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को भी इतना ही ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, आरबीएल बैंक 1 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहक को 7 पर्सेंट जबकि अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है। वहीं, बैंक आफ इंडिया अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 7 पर्सेंट जबकि अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।
एसबीआई भी दे रहा बेहतर रिटर्न
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 6.80 पर्सेंट जबकि अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.30 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा 1 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 6.75 पर्सेंट जबकि अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.25 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। वहीं, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया 1 साल की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 6.75 पर्सेंट जबकि अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.25 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है।





