SBI फंड्स या अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड...ग्रे मार्केट में कौन सा IPO गदर काट रहा?
मुख्य बातें
- SBI फंड्स मैनेजमेंट और अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड के आईपीओ की लिस्टिंग होने वाली है
- SBI फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ की बात करें तो इसका GMP ₹90 रुपये के पार है
- Alpine टेक्सवर्ल्ड आईपीओ का GMP सुस्त है और यह ₹1 चल रहा है

SBI Funds Management IPO vs Alpine Texworld IPO: आईपीओ मार्केट में अगले हफ्ते जबरदस्त हलचल रहने वाली है। अगले हफ्ते में ही SBI फंड्स मैनेजमेंट और अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड के आईपीओ की लिस्टिंग होने वाली है। इन दोनों कंपनियों की शेयर बाजार में कैसी एंट्री होगी, ये देखना अहम होगा। इससे पहले, इन दोनों आईपीओ के लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ट्रेंड क्या संकेत देते हैं? आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO
SBI फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ की बात करें तो इसका GMP ₹90 रुपये के पार है। आईपीओ वॉच के पोर्टल के मुताबिक ग्रे मार्केट प्रीमियम वर्तमान में ₹97 रुपये है। ऐसे में आईपीओ की शेयर बाजार में लिस्टिंग ₹670 रुपये के पार हो सकती है। बता दें कि आईपीओ का प्राइस बैंड ₹574 है। NSE डेटा के अनुसार SBI फंड्स मैनेजमेंट के IPO में निवेशकों की जबरदस्त मांग देखी गई। यह इश्यू 41.66 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें भी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) हिस्से को सबसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इस हिस्से में 140.11 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ जबकि नॉन-इंसिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी 22.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
बता दें कि SBI फंड्स मैनेजमेंट ने अपने IPO की कीमत ₹545-574 प्रति इक्विटी शेयर तय की है। करीब ₹11,693 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 20.37 करोड़ इक्विटी शेयरों का 100% ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि कंपनी को इस आईपीओ से कोई पैसा नहीं मिलेगा। जुटाई गई पूरी रकम बेचने वाले शेयरधारक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और अमुंडी इंडिया होल्डिंग को जाएगी। आईपीओ के बाद SBI की हिस्सेदारी 61.76% से घटकर 55.46% हो जाएगी जबकि अमुंडी की हिस्सेदारी 32.56% रहेगी।
Alpine टेक्सवर्ल्ड आईपीओ
इस बीच, अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड आईपीओ का GMP सुस्त है और यह सिर्फ ₹1 पर चल रहा है। ऐसे में ₹105 के अपर प्राइस बैंड के आधार पर इस आईपीओ की अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹106 प्रति शेयर है। बता दें कि आईपीओ कुल मिलाकर 1.40 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस आईपीओ में रिटेल इन्वेस्टर्स की तरफ से सबसे अध्क डिमांड देखी गई। 126.25 करोड़ रुपये का यह IPO पूरी तरह से 1.20 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू है और इसमें OFS शामिल नहीं है। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर 100-105 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।
Alpine टेक्सवर्ल्ड इस IPO से मिलने वाली नेट रकम का इस्तेमाल गुजरात के अहमदाबाद में अपनी प्रस्तावित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट 3 में एक नई वीविंग यूनिट लगाने के लिए करेगी, ताकि ग्रे फैब्रिक प्रोडक्शन की क्षमता बढ़ाई जा सके। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज को समय से पहले चुकाने या चुकाने के लिए भी करेगी।वहीं, बची हुई रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

