SBI की कंपनी पर दोगुना से ज्यादा दांव, 90 रुपये के पार पहुंच गया GMP, अब भी है पैसा लगाने का मौका
मुख्य बातें
- SBI Funds Management IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ दो दिन में 2.81 गुना सब्सक्राइब हो गया है
- कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 16 जुलाई तक खुला है
- ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 91 रुपये के फायदे के साथ कारोबार कर रहे हैं

SBI Fund Management IPO GMP: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ दूसरे दिन फुल हो गया है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ पर दूसरे दिन के आखिर तक 2.81 गुना दांव लग गया है। कंपनी के शेयर करीब 16 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ दांव लगाने के लिए गुरुवार 16 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 9,813 करोड़ रुपये तक का है।
574 रुपये है शेयर का दाम, 91 रुपये चल रहा ग्रे मार्केट प्रीमियम
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (SBI Funds Management) के आईपीओ में शेयर का दाम 574 रुपये है। एसबीआई की इस कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 91 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 665 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार 17 जुलाई को फाइनल हो सकता है। वहीं, कंपनी के शेयर मंगलवार 21 जुलाई 2026 को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(NSE) पर लिस्ट होंगे।
2.81 गुना सब्सक्राइब हो गया है एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का IPO
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (SBI Funds Management) का आईपीओ दूसरे दिन तक 2.81 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 1.70 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, एंप्लॉयीज कैटेगरी में 2.27 गुना दांव लगा है, जबकि शेयरहोल्डर्स कैटेगरी में 3.96 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 6.55 गुना सब्सक्राइब हुआ है, जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 1.50 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 26 शेयर हैं।
क्या करती है एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट?
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (SBI Funds Management) की शुरुआत 1992 में हुई है। एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) के आधार पर यह देश में सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। कंपनी SBI म्यूचुअल फंड को मैनेज करती है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और फ्रांस की कंपनी अमुंडी (Amundi) का ज्वाइंट वेंचर है। कंपनी इक्विटी फंड्स, डेट फंड्स, हाइब्रिड फंड्स, ETF और प्रॉडक्ट मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) जैसे कई इनवेस्टमेंट प्रॉडक्ट्स ऑफर करती है। 2025 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी एसेट्स में करीब 16.32 लाख करोड़ रुपये मैनेज करती है, जो कि देश के टोटल म्यूचुअल फंड AUM का करीब 15.5 पर्सेंट है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


