SBI की हिस्सेदारी वाली कंपनी का IPO अगले 2 महीने में! हो गई हैं बड़ी मुलाकातें, ₹13000 करोड़ का हो सकता है साइज
मुख्य बातें
- SBI Funds IPO: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निवेश वाले फंड हाउस एसबीआई के आईपीओ की तैयारी जोरों पर है
- कंपनी का आईपीओ दो महीने में आ सकता है
- इस आईपीओ का साइज 13000 करोड़ रुपये हो सकता है

SBI Funds IPO: एसबीआई फंड मैनेजमेंट ने आईपीओ लाने की तैयारी तेज कर दी है। भारत के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड हाउस ने बीते हफ्ते कई टॉप इंडियन मैनेजर से मुलाकात की। यह मुलाकात उनके रोड शो का हिस्सा है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अगले दो से तीन महीने में एसबीआई फंड मैनेजमेंट का आईपीओ आ सकता है।
बड़े अधिकारियों की टॉप लेवल की मीटिंग
रिपोर्ट के अनुसार फंड हाउस के टॉप एग्जीक्यूटिव जिसमें कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डी पी सिंह कंपनी के सीईओ आर श्रीनिवासन ने 20 अलग-अलग एसेट इनवेस्टमेंट टीम से मुलाकात की है। यह मुलाकात आईपीओ के एंकर निवेश को लेकर भी हुई है।
जुलाई में आ सकता है SBI Funds का आईपीओ (SBI Funds IPO Details)
इस एसेट मैनेजमेंट कंपनी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और Amundi का निवेश है। एसबीआई फंड मैनेजर का आईपीओ जुलाई में आ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार 13000 करोड़ रुपये आईपीओ का साइज हो सकता है। बता दें, एसबीआई की कंपनी में 61.90 प्रतिशत और 36.40 प्रतिशत हिस्सेदारी Amundi के पास है।
मार्च में कंपनी की तरफ से दाखिल किए गए DRHP के अनुसार 12.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फंड कंपनी मैनेज कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने कई इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से बातचीत लगभग पूरी कर ली है।
अनलिस्टेड मार्केट में क्या है रेट?
एसबीआई फंड के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में पिछले हफ्ते 760 रुपये से 770 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेडज कर रहे थे। अनलिस्टेड मार्केट के रेट के अनुसार कंपनी का मार्केट कैप 1.55 लाख करोड़ रुपये का है। शुक्रवार को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट का मार्केट कैप 1.589 लाख करोड़ रुपये था। वहीं, एचडीएफसी मैनेजमेंट कंपनी का वैल्यूएशन 1.16 लाख करोड़ रुपये है।
पिछले साल आई रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई आईपीओ के जरिए 6.3 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेच सकता है। जबकि Amundi आईपीओ के जरिए 3.7 प्रतिशत तक हिस्सेदारी घटा सकता है।
SBI के शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों का भाव शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 962.95 रुपये के स्तर पर था। बीते एक साल में इस सरकारी बैंक के शेयरं की कीमतों में 19 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, दो साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल में स्टॉक का भाव 420 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


