SBI ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, 15 अगस्त से नई दरें लागू

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • SBI FD Interest Rates: SBI ने ₹3 करोड़ और उससे अधिक की बल्क टर्म डिपॉजिट पर चुनिंदा अवधि के लिए ब्याज दरों में कटौती की है
  • नई दरें 15 अगस्त 2026 से लागू हैं
  • 7 दिन से 179 दिन की बल्क FD पर ब्याज में 25 बेसिस पॉइंट और 180 से 210 दिन की FD पर 10 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई है
FD
SBI ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव।

अगर आपने SBI (State Bank of India) में बड़ी रकम की FD कराने की योजना बनाई है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। SBI ने ₹3 करोड़ और उससे अधिक की घरेलू Bulk Term Deposits पर कुछ अवधि के लिए ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक की नई दरें 15 अगस्त 2026 से लागू हो गई हैं। खास बात यह है कि ब्याज दरों में बदलाव मुख्य रूप से छोटी अवधि की Bulk FD पर किया गया है। इसका असर सामान्य ग्राहकों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों की FD पर भी पड़ेगा। हालांकि, ₹3 करोड़ से कम की सामान्य रिटेल FD पर SBI ने इन बदलावों को लागू नहीं किया है।

SBI ने 7 दिन से 179 दिन की बल्क FD पर ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। वहीं 180 दिन से 210 दिन की अवधि वाली बल्क FD पर ब्याज दर में 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10 प्रतिशत की कमी की गई है। इसके बाद 211 दिन से लेकर 10 साल तक की बल्क FD की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी जिन ग्राहकों की बड़ी रकम SBI में लंबे समय के लिए जमा है, उनके लिए फिलहाल इन अवधियों पर ब्याज दर जस की तस बनी हुई है।

इस बदलाव का असर सीनियर सिटिजन (Senior Citizens) पर भी हुआ है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी 7 दिन से 179 दिन की बल्क FD पर ब्याज दर 25 बेसिस पॉइंट घटाई गई है, जबकि 180 से 210 दिन की अवधि पर 10 बेसिस पॉइंट की कटौती हुई है। 211 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली बल्क FD पर वरिष्ठ नागरिकों की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई ब्याज दरें नई FD कराने और मैच्योर हो रही FD के रिन्यूअल पर लागू होंगी। इसलिए अगर कोई ग्राहक अपनी पुरानी Bulk FD को मैच्योरिटी के बाद फिर से रिन्यू कराने वाला है, तो उस पर लागू नई दर देखना जरूरी होगा।

SBI ने बल्क डिपॉज़िट को समय से पहले निकालने (Premature Withdrawal) पर भी नियम स्पष्ट किया है। सभी अवधि की बल्क डिपॉजिट के लिए समय से पहले पैसा निकालने पर 1% की पेनल्टी लागू होगी। यह नियम नई जमा राशि के साथ-साथ रिन्यू होने वाली नई FD पर भी लागू होगा। इसलिए बड़ी रकम FD में लगाने से पहले निवेशक को यह देख लेना चाहिए कि उसे बीच में पैसे की जरूरत तो नहीं पड़ेगी।

अब बात करें सामान्य यानी ₹3 करोड़ से कम की SBI FD की, तो बैंक ने इन डिपॉजिट की ब्याज दरों में इस बदलाव के तहत कोई कटौती नहीं की है। मौजूदा जानकारी के अनुसार सामान्य ग्राहकों के लिए SBI की रिटेल FD पर ब्याज दरें 3.05% से 6.40% के बीच हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य दर से अतिरिक्त ब्याज मिलता है और उनके लिए दरें 3.55% से 7.05% तक हैं।

ये भी पढ़ें:

इस तरह SBI की नई ब्याज दरों में बदलाव मुख्य रूप से बड़े निवेशकों और ₹3 करोड़ या उससे अधिक की बल्क FD कराने वाले ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं छोटे निवेशकों की सामान्य FD पर फिलहाल इन बदलावों का असर नहीं पड़ा है। FD कराने से पहले अवधि, ब्याज दर, टैक्स और समय से पहले निकासी की शर्तों को जरूर समझना चाहिए।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़SBI ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, 15 अगस्त से नई दरें लागू