Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़SBI board approves IPO of SBI Funds Management PSU lender to sell stake
शेयर बाजार में लिस्ट होगी SBI की एक और कंपनी, आईपीओ के लिए बैंक का बड़ा ऐलान

शेयर बाजार में लिस्ट होगी SBI की एक और कंपनी, आईपीओ के लिए बैंक का बड़ा ऐलान

संक्षेप:

एसबीआई ने अपनी एसेट मैनेजमेंट कंपनी- SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड (SBIFML) में आईपीओ के माध्यम से 6.3% हिस्सेदारी बेचने की योजना की घोषणा की है। SBI ने स्पष्ट किया कि खरीद प्रक्रिया में कोई प्रमोटर समूह शामिल नहीं है।

Nov 06, 2025 02:18 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आईपीओ मार्केट में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की एक और कंपनी एंट्री करने वाली है। दरअसल, एसबीआई ने अपनी एसेट मैनेजमेंट कंपनी- SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड (SBIFML) में आईपीओ के माध्यम से 6.3% हिस्सेदारी बेचने की योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत एसबीआई 3,20,60,000 इक्विटी शेयरों का विनिवेश करेगा, जो SBIFML की कुल इक्विटी पूंजी का 6.3007% है। यह विनिवेश आईपीओ मार्ग के माध्यम से किया जाएगा। अब जरूरी मंजूरी का इंतजार है।

बता दें कि बैंक की इस योजना को केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति (ईसीसीबी) ने 6 नवंबर, 2025 को हुई बैठक के दौरान मंजूरी दी है। इस ट्रांजैक्शन के लिए आईपीओ फ्रेमवर्क समझौते पर 10 नवंबर को हस्ताक्षर होने की उम्मीद है और पूरी प्रक्रिया 2026 में किसी समय पूरी होने की उम्मीद है।

खरीद प्रक्रिया में प्रमोटर समूह नहीं

SBIFML ने वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 4,230.92 करोड़ रुपये की कमाई की जानकारी दी, जो एसबीआई समूह की कुल आय का लगभग 0.64% है। एसेट मैनेजमेंट कंपनी का रिजर्व और सरप्लस 5,108.56 करोड़ रुपये है, जो समूह के कुल भंडार का 1.19% है। एसबीआई ने स्पष्ट किया कि यह बिक्री व्यवस्था की योजना के दायरे से बाहर है और खरीद प्रक्रिया में कोई प्रमोटर समूह शामिल नहीं है। SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड की बात करें तो यह एसबीआई और अमुंडी एसेट मैनेजमेंट का एक ज्वाइंट वेंचर है। यह भारत की अग्रणी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है।

क्या कहा चेयरमैन ने?

एसबीआई के चेयरमैन श्रीचल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने कहा कि एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट, एसबीआई कार्ड्स और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के बाद सूचीबद्ध होने वाली एसबीआई की तीसरी सहायक कंपनी होगी। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के निरंतर मजबूत प्रदर्शन और वर्षों से बाजार नेतृत्व को देखते हुए यह आईपीओ प्रक्रिया शुरू करने का एक उपयुक्त समय माना जा रहा है। श्रीनिवासुलु ने कहा कि यह आईपीओ आम शेयरधारकों के लिए अवसर पैदा करेगा। वहीं, बाजार में भागीदारी को व्यापक बनाएगा और संभावित निवेशकों के व्यापक समूह में उत्पादों के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,