SBI समेत कई बड़े बैंकों में हड़ताल, इस तारीख को बढ़ सकती है ग्राहकों की टेंशन

Feb 10, 2026 09:33 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SBI और आईडीबीआई बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके काम की है। SBI ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल निर्धारित की गई है और ग्राहकों को आगाह किया है कि बैंकिंग सेवाएं सीमित रूप से प्रभावित हो सकती हैं।

SBI समेत कई बड़े बैंकों में हड़ताल, इस तारीख को बढ़ सकती है ग्राहकों की टेंशन

अगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI , पीएनबी और आईडीबीआई बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, इन बैंकों ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल निर्धारित की गई है और ग्राहकों को आगाह किया है कि बैंकिंग सेवाएं सीमित रूप से प्रभावित हो सकती हैं। बता दें कि इस हड़ताल में देश के और बड़े बैंक शामिल हो सकते हैं।

क्या कहा एसबीआई ने?

SBI ने शेयर बाजारों को इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के परामर्श के हवाले से बताया है कि ऑल इंडिया बैंक इम्पलॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए), बैंक इम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) ने गुरुवार 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने के अपने फैसले के बारे में नोटिस दिए हैं। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भी बताया कि उसे वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग से इन संगठनों के 12 फरवरी को हड़ताल पर जाने की जानकारी मिली है। SBI और पीएनबी ने कहा है कि वे अपनी-अपनी शाखाओं और कार्यालयों में सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं लेकिन हड़ताल का असर बैंक के काम पर पड़ सकता है।

क्या है हड़ताल की वजह?

बता दें कि 10 केंद्रीय कर्मचारी संघों ने सरकार को किसान और कर्मचारी विरोधी, कॉरपोरेट हितैषी बताते हुए हड़ताल बुलाई है। वे चार नयी श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ये श्रम संहिताएं कर्मचारियों के हितों को नुकसान पहुंचाती हैं। इसके अलावा, बैंकों में बेहतर वर्क-बैलेंस और पांच वर्किंग डे सप्ताह जैसी लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर भी हड़ताल बुलाई गई है।

अब ग्राहक क्या करें?

हड़ताल की वजह से बैंकिंग के वो कामकाज प्रभावित होंगे जिनके लिए फिजिकली ब्रांच जाने की जरूरत होती है। बैंकों की ज्यादातर सुविधाएं अब ऑनलाइन हो गई हैं। ऐसे में बैंक ग्राहक ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल कर परेशानी से बच सकते हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,