Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़sbi and bank of baroda get rbi nod to set up section 8 companies for digital payments intelligence platform check detail
SBI- बैंक ऑफ बड़ौदा को कंपनी बनाने की मंजूरी, क्या होगा काम, समझें

SBI- बैंक ऑफ बड़ौदा को कंपनी बनाने की मंजूरी, क्या होगा काम, समझें

संक्षेप:

दोनों बैंकों ने अपनी-अपनी नियामकीय फाइलिंग में बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने उन्हें प्रस्तावित कंपनी IDPIC में 30% से अधिक हिस्सेदारी रखने की अनुमति अक्टूबर 2026 तक दी है।

Dec 10, 2025 07:28 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से डिजिटल पेमेंट्स इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के लिए धारा 8 कंपनी बनाने की मंजूरी मिल गई है। दोनों बैंकों ने अपनी-अपनी नियामकीय फाइलिंग में बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने उन्हें प्रस्तावित कंपनी इंडियन डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉरपोरेशन (IDPIC) में 30% से अधिक हिस्सेदारी रखने की अनुमति अक्टूबर 2026 तक दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या होगा फायदा?

यह नया प्लेटफॉर्म देश में डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा बढ़ाने, धोखाधड़ी रोकने और पेमेंट सिस्टम की पारदर्शिता व विश्वसनीयता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे डिजिटल पेमेंट्स से जुड़े डेटा विश्लेषण, जोखिम आकलन और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और भी बेहतर हो सकेगी। दोनों बैंक के शेयर की बात करें तो एसबीआई में मामूली गिरावट आई और यह 0.14% नीचे बंद हुआ। इसके बावजूद, शेयर ने साल की शुरुआत से अब तक लगभग 21% की बढ़त दर्ज की है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 1.6% गिरावट के साथ बंद हुआ लेकिन यह स्टॉक भी साल 2025 में अब तक 18% तक चढ़ चुका है।

क्रेडफ्लो को एनबीएफसी लाइसेंस मिला

छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) के लिए लोन और कैश फ्लो प्लेटफॉर्म क्रेडफ्लो को भारतीय रिजर्व बैंक से नई गैर-जमा लेने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। क्रेडफ्लो ने कहा कि एनबीएफसी अपनी समूह इकाई 'कैशपॉजिटिव फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड' के माध्यम से 'कैशफ्लोट' ब्रांड नाम से काम करती है। कंपनी ने बताया कि यह मंच पहले से ही चालू है और लोन वितरित कर रहा है, साथ ही यह भी कहा कि क्रेडफ्लो भारत की पहली सही मायने में डेटा-आधारित एनबीएफसी है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।