
104% बढ़ा नेट प्रॉफिट, शेयरों पर टूट पड़े निवेशक, 7% चढ़ा शेयर
संक्षेप: multibagger stock: मल्टीबैगर स्टॉक एसबीसी एक्सपोर्ट्स के शेयरों में आज सोमवार को 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल तिमाही नतीजों की वजह से दर्ज की गई बै। स्मॉल कैप कंपनी का नेट प्रॉफिट 104 प्रतिशत सालाना आधार पर बढ़ा है।
multibagger stock: मल्टीबैगर स्टॉक एसबीसी एक्सपोर्ट्स (SBC Exports) के शेयरों में आज सोमवार को 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल तिमाही नतीजों की वजह से दर्ज की गई बै। स्मॉल कैप कंपनी का नेट प्रॉफिट 104 प्रतिशत सालाना आधार पर बढ़ा है। बता दें, एसबीसी एक्सपोर्ट्स के शेयरों का प्राइस 50 रुपये से कम है।

52 वीक हाई पर पहुंचा यह मल्टीबैगर स्टॉक
बीएसई में एसबीसी एक्सपोर्ट्स के शेयर 25.54 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 7 प्रतिशत की तेजी के बाद 26.03 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। बता दें, इस मल्टीबैगर स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 10.98 रुपये है।
नेट प्रॉफिट में 104% का इजाफा
एक्सचेंज को दी जानकारी में एसबीसी एक्सपोर्ट्स ने बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में 10.50 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 104 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के रेवन्यू में भी इजाफा हुआ है। शेयर बाजारों को एसबीसी एक्सपोर्ट्स ने बताया है कि उनका ऑपरेशंस से रेवन्यू 64.81 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़ गया है।
कंपनी का EBITDA जुलाई से सितंबर के दौरान 9.80 करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 78 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 13.90 करोड़ रुपये रहा है। रेवन्यू में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
शेयर बाजारों में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?
बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 91 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 35 प्रतिशत बढ़ा है। बीते 5 साल में इस कंपनी ने निवेशकों को 2635 रुपये का रिटर्न दिया है।
एसबीसी ने इस साल फिर से बोनस शेयर दिया है। कंपनी ने इस बार 2 पर एक शेयर बोनस दिया है। इससे पहले कंपनी की तरफ से 2024 में भी बोनस शेयर दिया गया था। तब कंपनी ने 2 पर एक शेयर बोनस दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





