9 बार बोनस शेयर, 23 बार दिया है डिविडेंड, 200 रुपये से भी सस्ता स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है क्या?
Bonus Share: संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड ने अबतक निवेशकों को 9 बार बोनस शेयर दिया है। कंपनी शेयर बाजार में 23 बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है।

Bonus Share: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां समय-समय पर निवेशकों को लिए डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान करती रहती है। एक ऐसी कंपनी है जिसने निवेशकों को 9 बार बोनस शेयर दिया है। हम बात कर रहे हैं संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (Samvardhana Motherson International Ltd) की। कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2025 में बोनस शेयर दिया था।
कब-कब दिया है बोनस शेयर
Samvardhana Motherson International Ltd ने पहली बार अपने निवेशकों को 2000 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने दो शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर बांटे थे। आखिरी बार कंपनी शेयर बाजार में 2025 में एक्स-बोनस ट्रेड की थी। तब भी निवेशकों को 2 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर मिला था। बीएसई पर उपलब्ध डाटा के अनुसार कंपनी ने हर बार निवेशकों को 2 पर एक शेयर ही बोनस के तौर पर बांटे हैं।
लगातार डिविडेंड भी दे रही है कंपनी
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड ने निवेशकों को लगातार डिविडेंड भी दिया है। कंपनी ने पहली बार 2001 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर 4 रुपये का डिविडेंड बांटा था। वहीं, आखिरी बार कंपनी 2026 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 0.35 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, कंपनी ने अबतक 23 बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
सोमवार को Samvardhana Motherson International Ltd के शेयर बीएसई में मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर 2.54 प्रतिशत की गिरावट के बाद 119 रुपये के स्तर पर थे। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 51 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, Samvardhana Motherson International Ltd का 52 वीक हाई 136.10 रुपये और 52 वीक लो लेवल 77.07 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपये है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 161 प्रतिशत बढ़ा है।
लॉन्ग टर्म में कैसा रहा है प्रदर्शन
5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को कंपनी ने 58.10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 58.30 प्रतिशत की तेजी आई है।
सितंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 48.58 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 51.42 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


