11 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी, अब ग्लोबल मार्केट से जुड़ा बड़ा ऐलान, शेयर में उछाल

Mar 17, 2026 02:08 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल 11 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने अब अपनी अधिग्रहण रणनीति से जुड़ा एक अपडेट दिया है, जो कि ग्लोबल मार्केट में इसकी पोजिशन मजबूत करेगा। कंपनी के शेयर मंगलवार को उछाल के साथ 116 रुपये पर पहुंच गए हैं।

11 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी, अब ग्लोबल मार्केट से जुड़ा बड़ा ऐलान, शेयर में उछाल

मल्टीबैगर कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर मंगलवार को BSE में 2 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 116 रुपये पर पहुंच गए हैं। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयरों में यह उछाल इसकी अधिग्रहण रणनीति से जुड़े एक अपडेट के बाद आई है। अधिग्रहण से जुड़ा यह अपडेट ग्लोबल मार्केट में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करेगा। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल अपने शेयरधारकों को 11 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। पिछले एक साल में संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयरों में 43 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

क्या है अधिग्रहण से जुड़ा अपडेट
अप्रत्यक्ष रूप से मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी मदरसन ग्लोबल इनवेस्टमेंट्स बी.वी. के जरिए संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, युताका गिकेन कंपनी में वोटिंग राइट्स के साथ 81 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया में है। इसके अलावा संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, शिनिची कोग्यो कंपनी लिमिटेड में भी 11 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने के प्रोसेस में है। इस ट्रांजैक्शन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा युताका ऑटोपार्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (YAIPL) में कंप्लीट ओनरशिप का अधिग्रहण था। कंपनी ने पहले 11 मार्च 2026 को एक शेयर परचेज एग्रीमेंट (SPA) पर दस्तखत किए थे और अब सभी जरूरी शर्तों को पूरा करने के बाद 16 मार्च 2026 को ट्रांजैक्शन को सफलतापूर्वक अंतिम रूप दे दिया है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के साथ ही युताका ऑटोपार्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (YAIPL) कंपनी की पूर्ण मालिकाना हक वाली इकाई बन गई है।

अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर सकती है कंपनी
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 19 मार्च 2026 को मीटिंग प्रस्तावित है। इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड घोषित करने से जुड़ी संभावनाओं पर विचार किया जा सकता है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1024 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 879 करोड़ रुपये था। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का मार्केट कैप मंगलवार को 1,22,110 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

11 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson) अपने शेयरधारकों को 11 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने साल 1997 से लेकर अब तक 11 बार बोनस शेयर दिए हैं। मल्टीबैगर कंपनी ने हर बार 1:2 के रेशियो में ही बोनस शेयर बांटे हैं। यानी, कंपनी ने हर बार प्रत्येक 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया है। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने 1997, 2000, 2005, 2007, 2012, 2013, 2015, 2017, 2018, 2022 और 2025 में बोनस शेयर दिए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,