
1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, स्टॉक की कीमत 150 रुपये से कम
संक्षेप: Bonus Share: इस साल निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाली कंपनी Sampre Nutritions Ltd के शेयर इसी हफ्ते एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेंगे। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा की है।
Bonus Share: इस साल निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाली कंपनी Sampre Nutritions Ltd के शेयर इसी हफ्ते एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेंगे। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा की है। Sampre Nutritions Ltd के शेयरों का भाव 150 रुपये से कम का है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में....

मिलेंगे एक पर एक शेयर फ्री
एक्सचेंज को दी जानकारी में Sampre Nutritions Ltd ने बताया है कि एक शेयर पर एक शेयर निवेशकों को फ्री मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 हिस्सों में बांटने का फैसला किया है। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। बता दें, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी 14 नवंबर 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का लाभ मिलेगा।
यह पहली बार है जब कंपनी निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। इससे पहले ना तो कंपनी ने डिविडेंड दिया था। ना ही बोनस शेयर निवेशकों के बीच बांटा था।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?
शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लगा था। बोनस स्टॉक के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में 138.60 रुपये के लेवल पर आ गया था। बीते दो हफ्तों में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बाद भी कंपनी के शेयरों का भाव 3 महीने में 132 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। वहीं, 6 महीने में बोनस शेयरों की कीमतों में 463 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, एक साल में Sampre Nutritions Ltd के शेयरों ने पोजीशनल निवेशकों को 51 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
कंपनी का 52 वीक हाई 169.30 रुपये है। और कंपनी का 52 वीक लो लेवल 20.90 रुपये प्रति शेयर है। इस कंपनी का मार्केट कैप 291 करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





