Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़sammaan capital share decline when stock market gain what reason behind this crash
सुप्रीम कोर्ट में चल रहा इस कंपनी का मामला, अब निवेशकों में शेयर बेचने की होड़

सुप्रीम कोर्ट में चल रहा इस कंपनी का मामला, अब निवेशकों में शेयर बेचने की होड़

संक्षेप:

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) के खिलाफ संदिग्ध ट्रांजैक्शन के आरोपों की जांच करने में अनिच्छा के चलते सीबीआई और सेबी को फटकार लगाई। आईएचएफएल को अब सम्मान कैपिटल लिमिटेड के नाम से जाना जाता है।

Nov 19, 2025 05:26 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sammaan capital share: भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी के बीच बुधवार को कुछ शेयर को बेचने की होड़ भी थी। इनमें से एक शेयर सम्मान कैपिटल लिमिटेड का है। पहले इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के नाम से चर्चित इस शेयरों में बुधवार, 19 नवंबर को 13% तक की गिरावट आई। यह गिरावट सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) को कंपनी के खिलाफ एक मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) के खिलाफ संदिग्ध ट्रांजैक्शन के आरोपों की जांच करने में अनिच्छा के चलते सीबीआई और सेबी को फटकार लगाई। न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक को मामले की जांच के लिए सेबी, एसएफआईओ और ईडी के साथ बैठक करने का आदेश भी दिया। आईएचएफएल को अब सम्मान कैपिटल लिमिटेड के नाम से जाना जाता है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने आईएचएफएल के कई अपराधों को एक साथ करने के लिए कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) की भी खिंचाई की। पीठ ने विभिन्न मामलों में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा अवैधताओं की जांच के अपने अधिकार क्षेत्र को लेकर अपनाए गए ‘दोहरे मापदंड’ पर बाजार नियामक की कड़ी आलोचना की।

शीर्ष अदालत ने पूछा कि अधिकारियों को एफआईआर दर्ज करने और आरोपों की जांच करने से क्या रोक रहा है। न्यायालय ने कहा कि सीबीआई निदेशक द्वारा सेबी, एसएफआईओ और ईडी के अधिकारियों के साथ की जाने वाली बैठक के लिए एमसीए द्वारा मामलों को बंद करने से कोई बाधा नहीं आएगी। पीठ ने यह भी कहा कि एनजीओ ‘सिटिजन्स व्हिसल ब्लोअर फोरम’ के सभी आरोपों की जांच की जाएगी, जिसका प्रतिनिधित्व अधिवक्ता प्रशांत भूषण कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को करेगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में यह सुनवाई मूलतः एक जनहित याचिका पर थी जिसमें नियामक कार्रवाई की मांग की गई थी।

शेयर का हाल

इस घटनाक्रम के बाद सम्मान कैपिटल के शेयर 13% की गिरावट के साथ ₹159 पर बंद हुए। साल 2025 में अब तक शेयर में 9% की बढ़त बनी हुई है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 192.90 रुपये है। शेयर का यह भाव बीते तीन नवंबर को था। अप्रैल 2025 में शेयर की कीमत 97.80 रुपये थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।