Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़sail q3 results 2025 net profit doubles to 374 crores
सेल का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 374 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

सेल का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 374 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

संक्षेप:

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय एक साल पहले की समान अवधि के 24,723.43 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत बढ़कर 27,545.93 करोड़ रुपये हो गई।

Jan 31, 2026 10:58 am ISTAmit Kumar भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का एकीकृत शुद्ध मुनाफा दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में दोगुना से ज़्यादा होकर 374.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में 141.89 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय एक साल पहले की समान अवधि के 24,723.43 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत बढ़कर 27,545.93 करोड़ रुपये हो गई।

एक अलग बयान में, कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमरेंदु प्रकाश ने कहा, ''हमने मुनाफे में सुधार किया है, जिसमें कर बाद मुनाफा वित्त वर्ष 2025-26 के नौ महीनों में सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़ा है। ...मज़बूत बिक्री को घरेलू मांग और बेहतर बाजार पैठ से समर्थन मिला।''

अप्रैल-दिसंबर के बीच नौ महीनों में, कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,554 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 की नौ महीने की अवधि के 970 करोड़ रुपये से ज़्यादा है।

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 के नौ महीनों में एक करोड़ 43.5 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया और नौ महीने की अवधि के दौरान एक करोड़ 66.1 लाख टन की बिक्री की। इस्पात मंत्रालय के तहत सेल, भारत की शीर्ष पांच इस्पात बनाने वाली कंपनियों में से एक है, जिसकी कुल क्षमता 2.1 करोड़ टन से ज्यादा है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026 की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।