काम की बात: सहारा रिफंड स्टेटस: ये 5 मैसेज दिखें तो क्या करें? ‘Deficiency’, ‘Rejected’ का क्या है मतलब?
मुख्य बातें
- Shara Refund: CRCS-Sahara Refund Portal को फिर से एक्टिव किया गया है
- अगर रिजेक्शन किसी कमी या भुगतान संबंधी समस्या से जुड़ा है और पोर्टल पर Resubmission का विकल्प उपलब्ध है
- सरकार ने Deficiency वाले दावों के लिए री-सबमिशन की व्यवस्था की है

Sahara Refund Status: सहारा की सहकारी समितियों में जमा पैसे के रिफंड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए सबसे जरूरी चीज है अपने पुराने क्लेम का स्टेटस और रिमार्क्स देखना। पोर्टल पर अलग-अलग स्टेटस दिखाई दे सकते हैं और हर स्टेटस का मतलब अलग है। ऐसे में केवल स्टेटस देखकर घबराने या नया क्लेम करने के बजाय यह समझना जरूरी है कि अगला कदम क्या है।
सरकार के मुताबिक CRCS-Sahara Refund Portal पर मिले आवेदनों की पहचान और जमा राशि से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर जांच की जाती है। अगर आवेदन में कोई कमी मिलती है तो उसकी जानकारी देकर Re-submission Portal के जरिए कमी दूर करने की सुविधा दी गई है।
5 महत्वपूर्ण स्टेटस और उनके मतलब
1. Payment Success/Payment Processed दिखे तो क्या करें?
अगर आपके क्लेम के सामने Payment Success, Payment Processed या भुगतान सफल जैसा स्टेटस दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि भुगतान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
अपने आधार से जुड़े बैंक खाते का स्टेटमेंट चेक करें। बैंक SMS या मोबाइल बैंकिंग में क्रेडिट एंट्री देखें। केवल पोर्टल पर स्टेटस देखकर दोबारा नया क्लेम न करें। सरकार के अनुसार सत्यापित पात्र क्लेम का पेमेंट आधार-सीडेड बैंक खाते में किया जाता है।
2. Deficiency Communicated दिखे तो घबराएं नहीं
Deficiency Communicated का मतलब है कि आपके आवेदन में कोई कमी पाई गई है और उसे दूर करने की जरूरत है। सरकार ने ऐसे मामलों के लिए अलग Re-submission Portal शुरू किया है।
क्या करें: पुराने क्लेम की बताई गई कमी/Remark ध्यान से पढ़ें। जरूरी जानकारी या दस्तावेज में सुधार करें। Resubmission Portal के जरिए उसी पुराने क्लेम को दोबारा जमा करें। सिर्फ Deficiency आने पर नया क्लेम शुरू से दाखिल करने की जरूरत नहीं है।
3. Resubmission Required लिखा है तो क्या करें?
अगर स्टेटस में Resubmission Required या इसी तरह का मैसेज आता है तो इसका संकेत है कि पुराने आवेदन में सुधार करके उसे फिर से जमा करना है।
यहां एक बात खास तौर पर समझ लें। री-सबमिशन पोर्टल नया क्लेम करने के लिए नहीं है। इसका इस्तेमाल पहले जमा किए गए क्लेम में बताई गई कमी को सुधारने के लिए किया जाता है। सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि कमी वाले आवेदनों को री-सबमिशन के जरिए ठीक करने की व्यवस्था है।
4. Under Process/Processing दिख रहा है तो?
अगर आपके क्लेम पर Under Process, Processing या Verification जैसा स्टेटस दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि आवेदन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।
ऐसे में क्या करें?
सबसे पहले पुराने क्लेम की स्थिति और रिमार्क देखें। अगर कोई Deficiency या री-सबमिशन का संदेश नहीं है, तो केवल पैसा अभी तक नहीं आने के कारण नया क्लेम दाखिल न करें। पुराने आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करें।
5. Rejected/Deficiency अगर दिख रहा है तो
Rejection का कारण और उपलब्ध Resubmission विकल्प देखें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ कमी पाए जाने वाले पुराने क्लेम को सुधारने के लिए Resubmission Portal का इस्तेमाल करना है। पोर्टल पर बताई गई वजह देखें और अगर Resubmission उपलब्ध है तो सुधार करें।
41.56 लाख जमाकर्ताओं को ₹9,267 करोड़ वापस किए जा चुके
सहारा के 41.56 लाख जमाकर्ताओं को ₹9,267 करोड़ वापस किए जा चुके हैं और लगभग 20 लाख आवेदन प्रोसेसिंग के लिए बाकी है। यह जानकारी 8 सितंबर 2026 को सरकार ने दिया था। इन 20 लाख लोगों में आप भी हो सकते हैं। खासकर वो लोग, जो साल 2023, 2024 या 2025 में क्लेम कर चुके हैं और अभी तक एक फूटी कौड़ी भी रिफंड के रूप में नहीं मिला। ऐसे में अपना स्टेटस चेक करें और ऊपर दिए गए सुझाव पर अमल करें।

