Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Sagility Ltd q2 posted double profit 114 percent share may go up to 70 rupees today surges 13 percent
₹70 पर जाएगा कंपनी का यह शेयर, डबल हो गया है कंपनी का प्रॉफिट, 13% चढ़ा भाव

₹70 पर जाएगा कंपनी का यह शेयर, डबल हो गया है कंपनी का प्रॉफिट, 13% चढ़ा भाव

संक्षेप:

आईटी और हेल्थकेयर सॉल्यूशन कंपनी सैगिलिटी लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 12.66% उछलकर ₹57.90 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए।

Thu, 30 Oct 2025 02:16 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sagility Ltd Share: आईटी और हेल्थकेयर सॉल्यूशन कंपनी सैगिलिटी लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 12.66% उछलकर ₹57.90 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के मजबूत सितंबर तिमाही के नतीजे और FY26 गाइडेंस बढ़ाने की घोषणा के बाद आई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डबल मुनाफे में कंपनी

वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही सैगिलिटी का नेट प्रॉफिट 251 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 117 करोड़ रुपये से दोगुना या 114% अधिक है। कंपनी का रेवेन्यू ₹1,658 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल 25.2% अधिक है। EBITDA ₹415 करोड़ रहा, जो 37.7% की बढ़त दिखाता है। EBITDA मार्जिन 22.7% से बढ़कर 25% हो गया। कंपनी के प्रबंधन ने बताया कि उसने FY26 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को 20% से बढ़ाकर 21% और EBITDA मार्जिन गाइडेंस को 24% से बढ़ाकर 25% कर दिया है।

ब्रोकरेज की राय

जेफरीज ने सैगिलिटी पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹54 से बढ़ाकर ₹62 कर दिया है। यानी लगभग 22% की संभावित बढ़त है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का राजस्व अनुमान के अनुरूप, जबकि मुनाफा और मार्जिन उम्मीद से बेहतर रहा। JM Financial ने भी स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹66 प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के अनुसार, मजबूत अर्निंग विजिबिलिटी, उच्च कैश कन्वर्जन, और FY26–FY28 के दौरान 27% EPS CAGR कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत हैं। कुल 7 एनालिस्ट ने इस शेयर पर कवरेज दी है। सभी ने 'बाय' रेटिंग दी है। इनमें से IIFL Securities ने सबसे ऊंचा ₹70 प्रति शेयर का लक्ष्य रखा है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।