इस सीमेंट कंपनी का बिकने जा रहा 7.4% हिस्सा, खबर से शेयरों को खरीदने की होड़, 10% उछला भाव

Mar 17, 2026 10:30 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

सागर सीमेंट्स लिमिटेड (Sagar Cements Limited) अपनी सब्सिडियरी कंपनी आंध्र सीमेंट्स लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं। इस खबर का असर मार्केट ओपनिंग के समय पर देखने को मिला। Andhra Cements Limited के शेयरों में आज पर सर्किट लगा है।

इस सीमेंट कंपनी का बिकने जा रहा 7.4% हिस्सा, खबर से शेयरों को खरीदने की होड़, 10% उछला भाव

सागर सीमेंट्स लिमिटेड (Sagar Cements Limited) अपनी सब्सिडियरी कंपनी आंध्र सीमेंट्स लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं। इस खबर का असर मार्केट ओपनिंग के समय पर देखने को मिला। Andhra Cements Limited के शेयरों में आज पर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत की उछाल के बाद 56 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

वहीं, Sagar Cements Limited के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान 2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन फिर से स्टॉक रिकवर कर लिया। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में ...

7.24% हिस्सा बेचने की तैयारी

Sagar Cements Limited ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि ऑफर फार सेल प्रक्रिया के जरिए आंध्र सीमेंट के 66,76,843 शेयर बेच रहे हैं। जोकि कंपनी के 7.24 प्रतिशत हिस्से के बराबर है। इस हिस्सेदारी बेचने के पीछे की वजह कम से कम पब्लिक शेयरहोल्डिंग का नियम है। बता दें, ऑफर फार सेल की प्रक्रिया को 18 मार्च 2026 तक पूरा किया जा सकता है।

शेयरों में तेजी के बाद गिरावट

बीएसई में कंपनी का शेयर 175 रुपये के लेवल पर खुला है। दिन में कंपनी का शेयर 170.70 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। गिरावट के बाद निवेशकों में एक बार फिर से खरीदारी की होड़ दिखी। जिसकी वजह से शेयर करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड करने लगा।

शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा?

बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 37 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 2.85 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। Sagar Cements Limited का 52 वीक हाई 300 रुपये और 52 वीक लो लेवल 155.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2286 करोड़ रुपये का है।

दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत गिरा है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 11.73 प्रतिशत लुढ़क चुका है। पिछले 10 साल में Sagar Cements Limited के शेयरों की कीमतों में 128 प्रतिशत की तेजी आई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 207 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में भी काफी कम है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,