Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Safecure Services Shares dropped 24 Percent from IPO price on Listing day
पहले ही दिन 24% टूट गया यह शेयर, 102 रुपये का शेयर 80 रुपये के नीचे आया

पहले ही दिन 24% टूट गया यह शेयर, 102 रुपये का शेयर 80 रुपये के नीचे आया

संक्षेप:

102 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले सेफक्योर सर्विसेज के शेयर पहले ही दिन 24% टूट गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में 20% के डिस्काउंट के साथ 81.60 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर 5% की गिरावट के साथ 77.55 रुपये पर बंद हुए।

Nov 06, 2025 04:30 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सेफक्योर सर्विसेज के शेयरों ने पहले ही दिन निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। इश्यू प्राइस के मुकाबले सेफक्योर सर्विसेज के शेयर पहले ही दिन 24 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार 6 नवंबर को BSE में 20 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ 81.60 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद सेफक्योर सर्विसेज के शेयर 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 77.55 रुपये पर बंद हुए। आईपीओ में सेफक्योर सर्विसेज के शेयर का दाम 102 रुपये था। लिस्टिंग वाले दिन सेफक्योर सर्विसेज के शेयर 24.45 रुपये टूट गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1.81 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का आईपीओ
सेफक्योर सर्विसेज के आईपीओ पर टोटल 1.81 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 3.31 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) की कैटेगरी में 0.32 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2400 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को आईपीओ की 2 लॉट के लिए 2,44,800 रुपये का निवेश करना पड़ा है। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 94.33 पर्सेंट थी, जो कि अब 66.14 पर्सेंट रह गई है। सेफक्योर सर्विसेज के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 30.60 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 29 अक्टूबर 2025 को खुला था और यह 31 अक्टूबर तक ओपन रहा।

ये भी पढ़ें:76000% चढ़ गया यह पेनी स्टॉक, कंपनी बोली- कोई कर रहा बड़ा 'खेल'

कंपनी का कारोबार
सेफक्योर सर्विसेज लिमिटेड की शुरुआत साल 2012 में हुई है। कंपनी सिक्योरिटी और फैसिलिटी मैनेजमेंट बिजनेस में है। प्राइवेट सिक्योरिटी, ई-सर्वेलंस, फैसिलिटी मैनेजमेंट और कॉरपोरेट इंटीरियर फिट-आउट सर्विसेज में कंपनी की विशेषज्ञता है। कंपनी की क्लाइंट लिस्ट में पब्लिक सेक्टर इकाइयां, वित्तीय संस्थान, मल्टीनेशनल कॉरपोरेशंस और कई इंडस्ट्रीज शामिल हैं। कंपनी का मुख्यालय मीरा रोड, थाणे में है। देश भर में कंपनी के 12 ऑफिसेज हैं। 31 अगस्त 2025 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी के पे-रोल पर 1849 कर्मचारी थे।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।