Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़RVNL gets 180 crore rupee work project stock in focus
RVNL को मिला 180 करोड़ रुपये का काम, सोमवार को शेयर रहेंगे फोकस

RVNL को मिला 180 करोड़ रुपये का काम, सोमवार को शेयर रहेंगे फोकस

संक्षेप:

Navratna PSU Stock: नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd) के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। कंपनी को 180 करोड़ रुपये का काम मिला है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया है कि नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने यह वर्क ऑर्डर दिया है।

Nov 22, 2025 12:08 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

Navratna PSU Stock: नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd) के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। कंपनी को 180 करोड़ रुपये का काम मिला है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया है कि नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने यह वर्क ऑर्डर दिया है। इस कंपनी को 24 महीने में यह काम पूरा करना है। शुक्रवार को RVNL के शेयर बीएसई में 1.58 प्रतिशत की गिरावट के बाद 314.05 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है वर्क ऑर्डर

यह पीएसयू कंस्ट्रक्शन कंपनी को 2x25 Kv ट्रैक्शन सिस्टम की डिजाइन, सप्लाई, इलेक्शन, टेस्टिंग और कमिशनिंग का काम मिला है। बता दें, यह ऑर्डर लखनऊ डिविजन के मिले प्रोजेक्ट को अपग्रेड करने से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की यह कंपनी कर रही विस्तार, ₹910 करोड़ की मंजूरी, फोकस में शेयर

पिछले एक साल में RVNL के शेयरों का बुरा हाल

बीते 6 महीने के दौरान रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 25 प्रतिशत गिरा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 10.47 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 501.55 रुपये और 52 वीक लो लेवल 295.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 65 हजार करोड़ रुपये का है।

5 साल में 1535% का बढ़ा भाव

भले ही रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में इस साल भारी गिरावट आई है। लेकिन 2 साल में इस कंपनी के शेयरों का भाव 88 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 3 साल में रेल विकास निगम के शेयरों में 408 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में RVNL के शेयरों का भाव 1535 प्रतिशत चढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 94 प्रतिशत की तेजी आई है।

ये भी पढ़ें:5 टुकड़ों में बंट जाएगा स्टॉक, 20 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

अगस्त के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1.72 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में रेल विकास निगम लिमिटेड ने 2.11 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।