इस बैंक के लाखों ग्राहकों का पैसा अटका! पूरे ₹800 करोड़ का है मामला

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) में करीब ₹800 करोड़ की ग्राहक राशि दो साल बाद भी फंसी हुई है। इसमें आधी रकम फ्रीज खातों में है और बाकी अनक्लेम्ड पड़ी है। RBI की कार्रवाई के बाद ग्राहकों को पैसा निकालने के कई मौके दिए गए, लेकिन फिर भी बड़ी रकम अटकी रही। 

इस बैंक के लाखों ग्राहकों का पैसा अटका! पूरे ₹800 करोड़ का है मामला

डिजिटल बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी एक अहम और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। करीब दो साल पहले बंद हुए पेटीएम पेमेंक बैंक (Paytm Payments Bank) में आज भी ग्राहकों के लगभग ₹800 करोड़ फंसे हुए हैं। यह जानकारी बताती है कि बैंकिंग सिस्टम बंद होने के बावजूद बड़ी रकम अब तक पूरी तरह ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

क्या है पूरा मामला?

cnbctv18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ₹800 करोड़ में से लगभग आधी रकम ऐसे खातों में फंसी है, जो फ्रीज कर दिए गए थे। वहीं, करीब ₹400 करोड़ ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक किसी ने क्लेम ही नहीं किया है। हैरानी की बात यह है कि पिछले एक साल में इन रकमों में कोई खास कमी नहीं आई, जबकि ग्राहकों को कई बार पैसा निकालने या ट्रांसफर करने का मौका दिया गया था।

पहले कितनी थी जमा राशि?

जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने इस बैंक पर कार्रवाई शुरू की थी, तब इसके पास कुल जमा ₹5,500 करोड़ से ज्यादा थे। बैंक के पास करीब 35 करोड़ अकाउंट थे, लेकिन इनमें से सिर्फ 10–10.5 करोड़ ही एक्टिव थे। बाकी खाते या तो निष्क्रिय थे, फ्रीज थे या फिर संदिग्ध (mule accounts) माने गए थे।

RBI ने क्या किया?

RBI ने इस पूरी प्रक्रिया के दौरान ग्राहकों को राहत देने के लिए कई कदम उठाए। बैंक और कंपनी को निर्देश दिए गए कि वे ग्राहकों को लगातार अलर्ट और रिमाइंडर भेजें ताकि वे अपना पैसा निकाल सकें। साथ ही समयसीमा भी बढ़ाई गई ताकि लोग आराम से अपने फंड ट्रांसफर कर सकें।हालांकि, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया उम्मीद से ज्यादा लंबी चली। शुरुआत में इसे मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन कानूनी और प्रक्रियात्मक कारणों से इसमें देरी हुई।

अभी भी पैसा क्यों फंसा है?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतने मौके मिलने के बाद भी ₹800 करोड़ क्यों फंसे हैं? इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं।

-कई खाते लंबे समय से निष्क्रिय हैं

-कुछ खातों के मालिकों की पहचान या KYC अपडेट नहीं है

-कुछ रकम ऐसे खातों में है जिन्हें सुरक्षा कारणों से फ्रीज किया गया

पेटीएम पर क्या असर?

इस पूरे मामले का असर वन 97 कम्यूनिकेशन (One 97 Communications- Paytm की पेरेंट कंपनी) पर भी पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पिछली गड़बड़ियों के कारण भविष्य में कंपनी को नए लाइसेंस लेने में दिक्कत आ सकती है। फिलहाल, कंपनी ने RBI से कोई नया वॉलेट या पेमेंट लाइसेंस भी नहीं मांगा है।

आगे क्या?

यह मामला दिखाता है कि डिजिटल बैंकिंग में नियमों का पालन कितना जरूरी है। साथ ही यह भी साफ है कि सिर्फ सिस्टम बंद करना काफी नहीं होता, ग्राहकों का पैसा सुरक्षित और समय पर लौटाना सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है।

पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) का यह केस एक बड़ा सबक है, जहां टेक्नोलॉजी और फाइनेंस के बीच संतुलन बिगड़ने पर ग्राहकों का पैसा लंबे समय तक फंस सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,