मंडी में आलू ₹2, प्याज ₹20 और टमाटर बिक रहा ₹10 किलो, आपके शहर में क्या हैं भाव?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • यह सब्जियों की क्वॉलिटी के हिसाब से न्यूनतम थोक रेट है
  • अधिकतम और न्यूनतम रेट की बात करें तो दोनों में काफी अंतर है
  • आगे खबर में यह भी जानेंगे कि दिल्ली और मुंबई में सब्जियों के फुटकर रेट क्या हैं..
vegetable price
कुशीनगर के एक लोकल मार्केट में सब्जियों के रेट भी चढ़े हुए हैं।

देश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जियों के रेट जानकार आप हैरान हो जाएंगे। आपके मोहल्ले में 20 रुपये किलो बिकने वाला आलू आजादपुर मंडी में 2 रुपये किलो बिक रहा है। आपके घर के पास प्याज जहां 60 रुपये के पार है वहीं, मंडी में प्याज के दाम 20 रुपये हैं। फुटकर में अधिकतर सब्जियों के रेट जहां 60 से 80 रुपये किलो हैं वहीं, मंडी में टमाटर, पालक, और तुरई 10 रुपये किलो। बीन्स 30 रुपये और फूलगोभी 15 रुपये किलो।

इस रेट को पढ़कर आप हैरान और परेशान मत होइए। यह फेक नहीं है, बल्कि आजादपुर मंडी की वेबसाइट पर लगातार स्क्रॉल होने वाला ताजा रेट लिस्ट है। दरअसल, यह सब्जियों की क्वॉलिटी के हिसाब से न्यूनतम थोक रेट है। अधिकतम और न्यूनतम रेट की बात करें तो दोनों में काफी अंतर है। आगे खबर में यह भी जानेंगे कि दिल्ली और मुंबई में सब्जियों के फुटकर रेट क्या हैं...

आजादपुर मंडी की 2 सितंबर की पूरी लिस्ट

सब्जीरेट (रुपये प्रति किलो)
आलू2 से 18.40
प्याज20 से 45
टमाटर10 से 34
बींस30 से 60
बैगन 10 से 30
फूल गोभी15 से 40
खीरा10 से 30
अदरक45 से 100
भिंडी30 से 50
तुरई10 से 30
कद्दू8 से 15
शिमला मिर्च20 से 45
मटर50 से 100
मूली4 से 16

नोट: क्वॉलिटी के हिसाब से रेट में ये अंतर दिख रहे हैं।

फलों में सेब सबसे महंगा

स्थानीय बाजार के ताजा भावों में कई सब्जियों और फलों की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। सब्जियों में मटर और अदरक सबसे महंगे हैं, जबकि आलू सबसे सस्ता बिक रहा है। जबकि, फलों में सेब का अधिकतम भाव ₹180 तक पहुंच रहा है। जबकि सबसे सस्ता सेब ₹25 किलो है। अमरूद भी ₹90 तक बिक रहा है।

फलों के ताजा रेट

केला: ₹12 से ₹25

अमरूद: ₹10 से ₹90

मौसमी: ₹12 से ₹40

पपीता: ₹10 से ₹30

अनानास: ₹19 से ₹70

तरबूज: ₹12 से ₹17

स्रोत: आजादपुर मंडी

दिल्ली के साप्ताहिक बाजारों में क्या हैं सब्जियों के रेट

कुशीनगर जिले के नगर पंचायत मथौली के रहने वाले शिवसागर की दिल्ली में सब्जियों का कारोबार है। उन्होंने बुधवार को जो रेट हिन्दुस्तान से शेयर किया उसके मुताबिक दिल्ली में अभी प्याज 70 रुपये किलो बिक रहा है। तुरई 40 रुपये है। करेला, भिंडी, मूली, बैगन, पत्ता गोभी और परवल सभी 60 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।

खीरा का भाव 50 रुपये है तो शिमला मिर्च 80 रुपये। घिया यानी लौकी 40 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है। फूल गोभी, ककोड़ा, टिंडा, जिमी कंद और गाजर शतकवीर हैं। यानी 100 रुपये किलो बिक रहे हैं। मशरूम 250 और कटहल 120 रुपये किलो बिक रहा है।

'मुंबई में सब्जियों का बाजार ठंडा'

दिल्ली में जहां सब्जियों का रिटेल मार्केट गरम है वहीं, मुंबई में ठंडा है। वहां सब्जी की दुकान लगाने वाले दीनानाथ रस्तोगी ने हिन्दुस्तान को बताया कि मुंबई का बाजार मंदा है। दिल्ली के मुकाबले यहां भिंडी 20 रुपये किलो सस्ती यानी 40 रुपये किलो मिल रही है। परवल दिल्ली के ही भाव 60 रुपये किलो है। 40 रुपये काकड़ी है।

हालांकि, फूलगोभी दिल्ली के मुकाबले सस्ती है। यहां इसकी कीमत 40 से 50 रुपये किलो है। पत्तागोभी 30 और नेनुआ यानी तोरई, करेला, शिमला मिर्च 40 रुपये किलो है। बींस 60 तो मटर 80 रुपये किलो है। धनिया 30 और बैगन 40 रुपये किलो है। अदरक 200 रुपये किलो है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़मंडी में आलू ₹2, प्याज ₹20 और टमाटर बिक रहा ₹10 किलो, आपके शहर में क्या हैं भाव?