Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़RRP Semiconductors in extant surveillance measures by BSE
6000% का रिटर्न देने वाला स्टॉक BSE के राडार में, बढ़ाई जाएगी और निगरानी, आपका है दांव?

6000% का रिटर्न देने वाला स्टॉक BSE के राडार में, बढ़ाई जाएगी और निगरानी, आपका है दांव?

संक्षेप:

आरआरपी सेमीकंडक्टर्स सहित 9 कंपनियों के शेयरों को बीएसई ने अधिक निगरानी (extant surveillance measures) में रखने का फैसला किया है। शुक्रवार को बीएसई की तरफ से जारी किए गए सर्कुलर में यह बात कही गई है।

Nov 08, 2025 01:43 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पिछले कुछ समय से आरआरपी सेमीकंडक्टर्स (RRP Semiconductors) के शेयरों की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से यह मल्टीबैगर स्टॉक अब अधिक निगरानी में रखा जाएगा। आरआरपी सेमीकंडक्टर्स सहित 9 कंपनियों के शेयरों को बीएसई ने अधिक निगरानी (extant surveillance measures) में रखने का फैसला किया है। शुक्रवार को बीएसई की तरफ से जारी किए गए सर्कुलर में यह बात कही गई है। बीएसई की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बाजार की व्यवस्था को बेहतर बनाने और अत्यधिक कीमतों में इजाफे को देखते हुए अतिरिक्त निगरानी करने का फैसला किया गया है। बता दें, बीते कुछ समय से आरआरपी सेमीकंडक्टर्स के शेयरों में अत्यधिक तेजी देखने को मिली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:इस बयान से गदगद दिखे निवेशक, 11% चढ़ा मल्टीबैगर स्टॉक

16 रुपये था भाव

दिसंबर 2024 में आरआरपी सेमीकंडक्टर्स के शेयरों का भाव 16 रुपये था। अब यह 11784 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस मल्टीबैगर स्टॉक का प्राइस/अर्निंग 2470 रुपये है। बता दें, शुक्रवार को एक बार फिर से कंपनी के शेयरों में 2 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा था।

3 महीने में आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयरों में 234 प्रतिशत और 6 महीने में 1135 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। इस साल अबतक यह स्टॉक 6252 प्रतिशत का रिटर्न पोजीशनल निवेशकों को देने में सफल रहा है।

कौन-कौन सी कंपनियों पर बढ़ी निगरानी?

आरआरपी सेमीकंडक्टर के अलावा सिटीजन इंफोलाइन, कोलाब प्लेटफॉर्म, Dugar Housing Developments, ईएमए इंडिया, Mardia Samyoung Capillary Tubes Company, ओमांश एंटरप्राइजेज, ओसवाल ओवरसीज, आरआरपी डिफेंस को ESM में डाला गया है।

ये भी पढ़ें:4 साल बाद बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, 13 नवंबर को होगा बड़ा फैसला

10 नवंबर से लागू हो जाएगा फैसला

बीएसई का यह फैसला 10 नवंबर 2025 से प्रभावी हो जाएगा। यह अतिरिक्त निगरानी वाली कंपनियां बीएसई में X, XT, Z, ZP, ZY और Y कैटगरी में लिस्टेड हैं। इनके शेयरों का दाम 100 रुपये से अधिक है। वहीं, इनका प्राइस बैंड 2 प्रतिशत का रखा गया है। बता दें, नए नियमों के अनुसार अगर यह स्टॉक दो हफ्ते तक लगातार अपर प्राइस बैंड पर ट्रेड करते हैं तो उन्हें सिर्फ हफ्ते में एक बार भी ट्रेडिंग का मौका मिलेगा। वह भी सोमवार को एक प्रतिशत के प्राइस बैंड के साथ।

बीएसई ने बताया है कि इस फ्रेमवर्क से बाहर निकलने के लिए कंपनियों को तिमाही के आधार पर रिव्यू किया जाएगा। इसका अधारा कम से कम एक महीने का रिटेंशन होगा।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।