Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़RRP Semiconductor shares surged over 73000 Percent company having just two full time employees is bubble in Making
कंपनी में सिर्फ 2 कर्मचारी और 73000% दौड़ गया शेयर, अब 'डरा' रही तूफानी तेजी

कंपनी में सिर्फ 2 कर्मचारी और 73000% दौड़ गया शेयर, अब 'डरा' रही तूफानी तेजी

संक्षेप:

आरआरपी सेमीकंडक्टर का शेयर 2 अप्रैल 2024 के बाद से अब तक 73000% से अधिक उछल गया है। कंपनी के शेयरों में आई यह तेजी इसलिए हैरत में डालती है, क्योंकि यह कंपनी के बिजनेस परफॉर्मेंस से मेल नहीं खाती है।

Dec 18, 2025 08:16 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आरआरपी सेमीकंडक्टर लिमिटेड के शेयरों में आई तूफानी तेजी ने सबको हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया में खासा चर्चा में रहा आरआरपी सेमीकंडक्टर का शेयर 2 अप्रैल 2024 के बाद से अब तक 73000 पर्सेंट से अधिक उछल गया है। कंपनी के शेयरों में आई यह तेजी इसलिए हैरत में डालती है, क्योंकि यह आरआरपी सेमीकंडक्टर के बिजनेस परफॉर्मेंस से बिल्कुल मेल नहीं खाती है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी चली कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी कंपनी में निवेश रखा है। हालांकि, सोशल मीडिया के इस दावे पर कंपनी की सफाई भी आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी में सिर्फ 2 फुल टाइम एंप्लॉयीज
अपने हालिया फाइनेंशियल्स में आरआरपी सेमीकंडक्टर ने निगेटिव रेवेन्यू दर्ज किया है। कंपनी ने बताया है कि उसके यहां सिर्फ 2 फुल-टाइम एंप्लॉयीज हैं। साथ ही, आरआरपी सेमीकंडक्टर ने यह भी स्वीकार किया है कि उसने अभी तक कोई सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी शुरू नहीं की है। कंपनी ने कहा है कि उसने किसी गवर्नमेंट इनसेंटिव स्कीम के तहत आवेदन नहीं किया है। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में आरआरपी सेमीकंडक्टर का निगेटिव रेवेन्यू 6.82 करोड़ रुपये रहा और कंपनी को 7.15 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

ये भी पढ़ें:टाटा के इस शेयर को मिला डबल अपग्रेड, 1500 रुपये के पार जा सकता है शेयर

एक्सचेंज ने रिस्ट्रिक्ट की शेयरों की ट्रेडिंग
एक्सचेंज ने आरआरपी सेमीकंडक्टर (RRP Semiconductor) के शेयरों की ट्रेडिंग प्रतिबंधित (रिस्ट्रिक्ट) कर दी है। कंपनी के शेयरों में हफ्ते में केवल एक दिन ट्रेडिंग हो सकती है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के स्टॉक के होम पेज पर लिखा है कि सर्वेलंस मेशर की वजह से ट्रेडिंग रिस्ट्रिक्टिड है। आरआरपी सेमीकंडक्टर के स्टॉक को लॉन्ग-टर्म एडिशनल सर्वेलंस फ्रेमवर्क के स्टेज 1 और GSM फ्रेमवर्क के स्टेज 0 के तहत रखा गया। पिछले साल 10 सितंबर से लेकर इस साल 7 नवंबर तक 289 ट्रेडिंग सेशंस में से 287 सेशन में आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयरों में तेजी आई है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है।

ये भी पढ़ें:बंपर लिस्टिंग के बाद रॉकेट बना SME स्टॉक, पहले ही दिन 38% का तगड़ा मुनाफा

बहुत कम रहा है ट्रेडिंग वॉल्यूम
289 ट्रेडिंग सेशंस के दौरान आरआरपी सेमीकंडक्टर (RRP Semiconductor) का हाइएस्ट वॉल्यूम 18 सितंबर को 2147 शेयर का रहा है। इस अवधि के दौरान औसतन ट्रेडिंग वॉल्यूम सिंगल डिजिट से लो डबल डिजिट में रहा है। आरआरपी सेमीकंडक्टर के फाउंडर राजेंद्र चोडणकर हैं, जिन्होंने जीडी ट्रेडिंग एंड एजेंसीज लिमिटेड का टेकओवर करने के लिए एक डील की। राजेंद्र चोडणकर ने, कंपनी के फाउंडर्स की तरफ से लिए गए 8 करोड़ रुपये के लोन को चुकाया था। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2024 में जीडी ट्रेडिंग का बोर्ड मार्केट प्राइस से 40 पर्सेंट नीचे 12 रुपये प्रति शेयर पर राजेंद्र चोडणकर और अन्य को शेयर जारी करने पर राजी हुआ था। दो महीने पहले ही, राजेंद्र चोडणकर ने आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की है।

चोडणकर और उनके करीबी सहयोगियों के पास 90% से ज्यादा शेयर
चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, राजेंद्र चोडणकर और उनके कुछ करीबी सहयोगियों के पास कंपनी के 90 पर्सेंट से ज्यादा शेयर हैं। वहीं, 528 रिटेल इनवेस्टर्स की कंपनी में 1.12 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

73866% चढ़ गए हैं आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयर
आरआरपी सेमीकंडक्टर (RRP Semiconductor) के शेयर 2 अप्रैल 2024 के बाद से अब तक 73,866 पर्सेंट उछल गए हैं। आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयर 2 अप्रैल 2024 को 15 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 15 दिसंबर 2025 को 11094.95 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 7037 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 5881 पर्सेंट चढ़ गए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,