Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़RRP Semiconductor Ltd Share trading closed last 4 days after huge return of 5881 percent
₹185 का शेयर 5881% चढ़ गया, BSE भी हैरान, एक्शन के बाद बंद करना पड़ा ट्रेडिंग

₹185 का शेयर 5881% चढ़ गया, BSE भी हैरान, एक्शन के बाद बंद करना पड़ा ट्रेडिंग

संक्षेप:

इस साल अब तक यह शेयर 5,881.11% चढ़ गया है। इस दौरान इसकी कीमत 185 रुपये से बढ़कर 11,094.95 रुपये पर आ गई थी। कंपनी के शेयरों में आखिरी बार कारोबार 15 दिसंबर को हुआ था।

Dec 18, 2025 06:58 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RRP Semiconductor Ltd Share: सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आए आरआरपी सेमीकंडक्टर लिमिटेड के शेयरों की ट्रेडिंग पर अब एक्सचेंज ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने इस शेयर को “निगरानी उपायों के कारण व्यापार प्रतिबंधित है” कैटेगरी में डाल दिया है। शेयर को 'दीर्घकालिक अतिरिक्त निगरानी ढांचा' के स्टेज-1 और GSM फ्रेमवर्क के स्टेज-0 में रखा गया है। BSE की वेबसाइट पर निवेशकों के लिए साफ चेतावनी भी दिखाई जा रही है, जिससे यह संकेत मिलता है कि स्टॉक की चाल पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि इस साल अब तक यह शेयर 5,881.11% चढ़ गया है। इस दौरान इसकी कीमत 185 रुपये से बढ़कर 11,094.95 रुपये पर आ गई थी। कंपनी के शेयरों में आखिरी बार कारोबार 15 दिसंबर को हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लगातार चढ़ रहा था शेयर

आंकड़ों पर नजर डालें तो आरआरपी सेमीकंडक्टर लिमिटेड की तेजी वाकई हैरान करने वाली रही है। पिछले साल 10 सितंबर से इस साल 7 नवंबर तक कुल 289 ट्रेडिंग सेशंस में से 287 सेशंस में शेयर में बढ़त रही, जबकि सिर्फ दो दिन शेयर बिना बदलाव के बंद हुआ। अक्टूबर 2024 से इस स्टॉक पर 2% का सर्किट लिमिट लगाया गया था, जो अक्टूबर 2025 तक बना रहा। 11 अक्टूबर के बाद इसे अतिरिक्त निगरानी में डाल दिया गया, जिसके चलते अब इसमें सिर्फ हफ्ते में एक बार ट्रेडिंग होती है और वो भी 1% के प्राइस बैंड में। पिछले छह सोमवारों में शेयर हर बार 1% गिरकर बंद हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि इतनी जबरदस्त तेजी के बावजूद शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम बेहद कम रहा। इन 289 दिनों में सबसे ज्यादा 2,147 शेयरों का कारोबार 18 सितंबर को हुआ था, जबकि औसतन वॉल्यूम सिंगल डिजिट या बहुत कम डबल डिजिट में ही रहा। कंपनी की ताज़ा एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, आरआरपी सेमीकंडक्टर लिमिटेड में सिर्फ दो फुल-टाइम कर्मचारी हैं, जो निवेशकों के लिए चिंता का बड़ा कारण माना जा रहा है।

कंपनी के प्रमोटरों के पास 90% से ज्यादा शेयर

कंपनी के प्रमोटर और हिस्सेदारी की तस्वीर भी काफी सिमटी हुई है। सितंबर की शेयरहोल्डिंग के अनुसार, 90% से ज्यादा शेयर राजेंद्र चोडणकर और उनके करीबी लोगों के पास हैं। रिटेल निवेशकों की संख्या महज़ 528 है, जिनकी कुल हिस्सेदारी सिर्फ 1.12% है। अप्रैल में कंपनी ने एक फाइलिंग में कहा था कि वह प्रेफरेंशियल शेयरों की मंजूरी वापस लेने के आदेश को लेकर जरूरी कदम उठा रही है। कुल मिलाकर, एक्सचेंज की सख्ती और असामान्य ट्रेडिंग पैटर्न को देखते हुए निवेशकों को इस शेयर में खास सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,