Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़RRP Semiconductor jumps 64356 percent in 18 months have you own this
₹15 का शेयर 9667.55 रुपये पर पहुंचा, 18 महीने में 64,346% उछला भाव, आपका है क्या कंपनी पर दांव?

₹15 का शेयर 9667.55 रुपये पर पहुंचा, 18 महीने में 64,346% उछला भाव, आपका है क्या कंपनी पर दांव?

संक्षेप: Multibagger Stock: बीते 18 महीनों से शेयर बाजार में गदर मचाए हुए स्टॉक आरआरपी सेमीकंडक्टर (RRP Semiconductor) के शेयरों की कीमतों में आज फिर से उछाल देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 2 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है।

Thu, 23 Oct 2025 12:20 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Multibagger Stock: बीते 18 महीनों से शेयर बाजार में गदर मचाए हुए स्टॉक आरआरपी सेमीकंडक्टर (RRP Semiconductor) के शेयरों की कीमतों में आज फिर से उछाल देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 2 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इस दो प्रतिशत की तेजी के बाद बीएसई में आरआरपी सेमीकंडक्टर का शेयर 9667.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का रिकॉर्ड हाई भी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी को लेकर एक्सपर्ट बुलिश, टारगेट प्राइस बढ़ाया

15 रुपये रह चुका है भाव

आरआरपी सेमीकंडक्टर के शेयरों का भाव अप्रैल 2024 में महज 15 रुपये प्रति शेयर था। तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 64,346 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीते 289 कारोबारी दिनों से कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लग रहा है। बता दें, 3 अक्टूबर 2024 को कंपनी ने अपने अपर सर्किट बैंड 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत पर कर दिया है।

सचिन तेंदुलकर से जुड़ चुका है नाम?

एक बार इस बात की खूब चर्चा हुई थी। कंपनी में सचिन तेंदुलकर ने पैसा लगाया है। लेकिन इसको लेकर 14 अक्टूबर को आरआरपी सेमीकंडक्टर ने बताया कि सचिन तेंदुलकर से जुड़ी खबर बेबुनियाद है। कंपनी की तरफ से कहा गया कि सचिन तेंदुलकर ने कभी कंपनी में पैसा ही नहीं लगाया था।

इसके अलावा आरआरपी सेमीकंडक्टर ने सफाई दी की उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 100 एकड़ की जमीन नहीं मिली है। इन दोनों खबरों की वजह से कंपनी की खूब चर्चा हुई थी।

ये भी पढ़ें:4% चढ़ा इंफोसिस का शेयर, ‘मालिकों’ से जुड़ी आई एक बड़ी खबर

इस कंपनी में किसी कितनी हिस्सेदारी?

सितंबर 2025 तक की शेयरहोल्डिंग के अनुसार आरआरपी सेमीकंडक्टर में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 1.27 प्रतिशत है। रिटेल निवेशकों के पास कंपनी का 95.07 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, कॉरपोरेट की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 3.65 प्रतिशत की है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।